2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद के लिए भारत आएंगे अमेरिकी विदेश सचिव, दोनों देशों के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा

0
139

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत और अमेरिका के रक्षा व विदेश संबंधों को नया मुकाम देने के लिए शुक्रवार से ‘2 प्लस 2’ वार्ता होने जा रही है। इसके लिए अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन कल दिल्ली पहुंच रहे हैं। उनके अलावा रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी इस वार्ता में शामिल होंगे। वहीं भारत की ओर से विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे।

इसी लिए इस वार्ता को टू-प्लस-टू वार्ता का नाम दिया गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत और अमेरिका के रक्षा संबंध इस दौर में बहुत सही दिशा में हैं। इससे भारत के चीन और पाकिस्तान जैसे दुश्मन खुद को असुरक्षित महसूस करने लगे हैं। अमेरिका अब भारत का स्ट्रैटेजिक पार्टनर बन गया है। ऐसे में दोनों देशों के संबंधों में लगातार गहराई और मजबूती देखने को मिल रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों देशों के मजबूत संबंधों पर बहुत फोकस किया है।

यह बातचीत अमेरिका और भारत के बीच शीर्ष-स्तरीय चर्चा के लिए एक मंच प्रदान करेगा, जिसमें महत्वपूर्ण द्विपक्षीय और वैश्विक मामलों को संबोधित किया जाएगा। इसमें भारत-प्रशांत क्षेत्र में होने वाले विकास पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

बता दें कि अमेरिकी विदेश मंत्री ब्लिंकन और रक्षा सचिव ऑस्टिन अपने भारतीय समकक्षों, विदेश मंत्री एस जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ-साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। चर्चा में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, वैश्विक चिंताओं को दूर करने और भारत-प्रशांत में सहयोग को बढ़ावा देने सहित कई मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here