न्यूज़लिंक हिंदी। राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए अयोध्या ही नही पूरी दुनिया भर में धूम मची हुई है। 22 जनवरी को रामलला विराजमान होने वाले है। इसको लेकर भारत ही नहीं विदेशों में भी लोग बहुत उत्साहित है। प्राण प्रतिष्ठा से पहले अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी में माता की चौकी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में न्यूयॉर्क सिटी के मेयर एरिक एडम और अंतरराष्ट्रीय मामलों के डिप्टी कमिश्नर दिलीप चौहान भी शामिल हुए।
#WATCH | New York City Mayor Eric Adam and Deputy Commissioner of International Affairs Dilip Chauhan attended the Mata ki Chowki celebration in New York pic.twitter.com/iI8i17IGVb
— ANI (@ANI) January 8, 2024
राम मंदिर के उद्घाटन पर बात करते हुए मेयर एरिक एडम ने मीडिया से कहा, ‘अगर हम न्यूयॉर्क के हिंदू समुदाय की बात करें तो यह उनके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह उन्हें जश्न मनाने और अपनी आध्यात्मिकता को ऊपर उठाने का अवसर देता है।’
आपको बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भव्य राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण देश में ही नहीं विदेश में भी होगा। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में प्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर पर भी इसका सीधा प्रसारण होगा।
रामलला चारों भाइयों के साथ विराजित रहेंगे
राममंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि अस्थायी मंदिर में विराजमान रामलला 21 जनवरी को नए मंदिर में पहुंच जाएंगे। इस दिन भक्तों को दर्शन नहीं मिल पाएंगे। इसकी सूचना ट्रस्ट की ओर से भक्तों को दी जाएगी। अचल मूर्ति को सोने के सिंहासन पर कमल के आसन पर प्रतिष्ठित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें : India-Maldives: मालदीव ने तीन मंत्रियों को किया सस्पेंड, PM मोदी के खिलाफ की थी अपमानजनक टिप्पणी
इसके ठीक सामने सोने के सिंहासन पर विराजमान रामलला चारों भाइयों के साथ विराजित रहेंगे। रोजाना दोनों मूर्तियों की पूजा होगी। रामलला पंचकोसी परिक्रमा करेंगे। प्रमुख मंदिरों के दर्शन भी करेंगे। विभिन्न नदियों के जल से स्नान कराया जाएगा।

