न्यूज़लिंक हिंदी, डेस्क। अदालत की सुनवाई के दौरान एक आरोपी ने महिला जज पर हमला कर दिया। बता दे कि ये मामला अमेरिका के लास वेगास का है। आरोपी ने अचानक से टेबल से ऊपर से छलांग लगाते हुए महिला जज पर हमलाकर कर दिया और महिला जज को बुरी तरह पीटा।
बता दे कि ये सब कुछ इतनी जल्दी हुआ कि अदालत में मौजूद सुरक्षाकर्मी और अन्य लोग महिला जज को बचा नहीं पाए। किसी तरह सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को काबू किया और फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है। यह पूरी घटना कोर्ट में लगे कैमरे में कैद हो गई।
जानें पूरा मामला
जानकारी अनुसार बुधवार को लास वेगास के निवासी आरोपी डियोब्रा डेलोन रेड्डेन (30 वर्षीय) को एक मामले में सुनवाई के लिए अदालत में पेश किया गया। क्लार्क काउंटी डिस्ट्रिक्ट जज मैरी के मामले की सुनवाई कर रहीं थी। जज ने आरोपी डियोब्रा को दोषी मानते हुए जेल भेजने का आदेश दिया। इस बात से आरोपी डियोब्रा इतना नाराज हो गया कि उसने एकदम से मेज के ऊपर से छलांग लगाते हुए महिला जज पर हमला बोल दिया।
A Las Vegas judge was attacked in her courtroom by a man she was in the process of sentencing for attempted battery. pic.twitter.com/tlt2f4JeSw
— CBS Evening News (@CBSEveningNews) January 4, 2024
महिला जज को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटना किया शुरू
आपको बता दे कि घटना के वक्त आरोपी हिरासत में नहीं था। वीडियो में देखा जा रहा है कि आरोपी ने महिला जज की कुर्सी पर छलांग लगाई और महिला जज को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। इस पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए कोर्ट के मार्शल और अन्य पुलिसकर्मियों ने महिला जज को बचाने की कोशिश की लेकिन आरोपी इतना गुस्से में था कि उसने फिर भी महिला जज को पीटना जारी रखा।
ये भी पढ़ें : PM मोदी और CM योगी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछे ये सवाल, कहा- दिल्ली वालों ने…
कुछ देर हाथापाई के बाद आरोपी को काबू किया गया। इस हमले में महिला जज को गंभीर चोट लगी है। वहीं जज को बचाने वाले मार्शल का सिर फट गया और उसका कंधा भी टूट गया। महिला जज की पिटाई करने आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

