Uttar Pardesh : राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल ने दी कड़ी चेतावनी कहा – आजम खान के साथ जितना अन्याय हो रहा है, इतना अन्याय किसी भी…..

राम गोपाल यादव ने आरोप लगाया, ”प्रदेश में जितनी भी मुठभेड़ें हो रही हैं, सभी फर्जी हैं.”

0
242

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तरप्रदेश समाजवादी पार्टीके राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव प्रोफेसर राम गोपाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने आजम खान को लेकर बड़ा बयान दिया है उन्होंने कहा कि आजम खान का ‘एनकाउंटर’ हुआ तो देश में क्या होगा, इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।

इटावा नगर में सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्मृति में आयोजित समारोह में आये सपा नेता एवं राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव से पत्रकारों ने आजम खान को लेकर सवाल पूछे गये तब उन्होंने कहा, ”उन्होंने (आजम ने) सही कहा है. आजम खान के साथ जितना अन्याय हो रहा है, इतना अन्याय किसी भी राजनीतिक व्यक्ति के साथ नहीं हुआ है.”

प्रोफेसर राम गोपाल यादव ने दी कड़ी चेतावनी..
राम गोपाल यादव ने कहा कि अगर आजम खान का एनकाउंटर हुआ तो देश में क्या होगा इसकी कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। अब्दुल्ला आजम खान के दो अलग-अलग जन्म प्रमाण पत्रों के मामले में 18 अक्टूबर 2023 को उन्हें, उनकी पत्नी पूर्व सांसद डॉ. तजीन फातिमा और छोटे बेटे अब्दुल्ला आजम को अदालत ने सात-सात वर्ष कारावास की सजा सुनाई थी और 50-50 हजार का जुर्माना लगाया था। इसके बाद उन्हें रामपुर जिला कारागार भेज दिया गया था।

योगी सरकार पर आरोप लगाया.. 
राम गोपाल यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट करार देते हुए कहा, ”मुख्यमंत्री को जो अधिकारी घेरे हुए हैं वो लगातार उन्हें गलत सूचनाएं देते हैं, उनको असलियत तक जाने ही नहीं देते हैं.” राम गोपाल यादव ने आरोप लगाया, ”प्रदेश में जितनी भी मुठभेड़ें हो रही हैं, सभी फर्जी हैं.”

ये भी पढ़ें : Karwa Chauth 2023: किसने किया था सबसे पहले करवा चौथ का व्रत, जानिए कैसे शुरू हुई परंपरा

आजम खान को डरा रहा एनकाउंटर ..
इसके बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मोहम्मद आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को 22 अक्टूबर को तड़के रामपुर जिला कारागार से क्रमश: सीतापुर और हरदोई की जेल भेज दिया गया. रामपुर जेल से निकलते समय आजम खान ने पत्रकारों के साथ बातचीत में आशंका जताई थी, “हमारा एनकाउंटर भी किया जा सकता है.”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here