Uttar Pradesh: जातीय जनगणना के प्रति जागरूकता से भाजपा की नींद उड़ी, मायावती ने दिया बयान

महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, बदहाल सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था से त्रस्त व जातिवादी शोषण-अत्याचार से पीड़ित देश के लोगों में जातीय जनगणना के प्रति जो अभूतपूर्व रुचि एवं जागरूकता है, वह भाजपा की नींद उड़ा रही है।

0
321

न्यूज़लिंक हिंदी। बसपा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि जातीय जनगणना के प्रति लोगों की जागरूकता ने भाजपा की नींद उड़ा दी है। वहीं कांग्रेस अपने अपराधों पर पर्दा डालने में व्यस्त है।

शनिवार को एक्स पर जारी अपने बयान में मायावती ने आगे कहा, कि संसद के आगामी 4 दिसम्बर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र से पहले आज सर्वदलीय बैठक में बसपा द्वारा सरकार से देश में जातीय जनगणना कराए जाने की मांग दोबारा की गई है। अब जबकि इसकी मांग देश के कोने-कोने से उठ रही है, केन्द्र सरकार द्वारा इस बारे में अविलम्ब सकारात्मक कदम उठाना जरूरी है।

ये भी पढ़ें :T20 World Cup 2024: यूगांडा क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास, पहली बार किया टी20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाइड, जानिए टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ

महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी, बदहाल सड़क, पानी, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य व कानून व्यवस्था से त्रस्त व जातिवादी शोषण-अत्याचार से पीड़ित देश के लोगों में जातीय जनगणना के प्रति जो अभूतपूर्व रुचि एवं जागरूकता है, वह भाजपा की नींद उड़ा रही है।

आगे उन्होंने कहा कि वैसे विभिन्न राज्य सरकारें ‘सामाजिक न्याय’ की दुहाई देकर आधे-अधूरे मन से जातीय जनगणना कराकर जनभावना को काफी हद तक साधने का प्रयास कर रही हैं लेकिन इसका सही समाधान तभी संभव है जब केन्द्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर सही जातीय जनगणना कराकर लोगों को उनका हक देना सुनिश्चित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here