Uttar Pradesh: देवर ने भाभी के बनाए अश्लील वीडियो, रिपोर्ट दर्ज

पीड़िता ने मामले की जानकारी डॉयल 112 पर दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बाबूपुरवा थाने में पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

0
236

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। देवर ने अपनी भाभी का अश्लील वीडियो बना लिया। आरोप लगाया कि पति और सास से मामले की शिकायत करने पर घर से निकाल दिया। सोमवार को पीड़िता अपने ससुराल गई तो ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने बाबूपुरवा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

बाबूपुरवा थानाक्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले उसके साथ मारपीट करते है। बीते कुछ समय पूर्व देवर ने उसका अश्लील वीडियो बना कर ब्लैकमेल किया। आरोप लगाया कि घटना की जानकारी पति व सास को देने पर ससुरालीजनों ने उसे घर से निकाल दिया।

ये भी पढ़ें :राजस्थान: MM खान होटल के बाहर विधायक महंत बालमुकुंद ने बवाल करते हुए कहा-“ना खाऊंगा ना खाने दूंगा”

बताया कि सोमवार को अपने कपड़े लेने ससुराल पहुंची, जहां ससुरालीजनों ने उसकी पिटाई कर दी। पीड़िता ने मामले की जानकारी डॉयल 112 पर दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने बाबूपुरवा थाने में पति समेत ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here