न्यूज लिंक, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) गोरखपुर दौरे पर रहे। जहां उन्होंने कहा कि कला हमें हमेशा सकारात्मक भाव देती है, इससे सही और सकारात्मक दिशा में चलने की नयी प्रेरणा मिलती है।
योगी आदित्यनाथ ने सांस्कृतिक संस्था ‘ओमकारम’ की ओर से राप्ती नदी के गुरु गोरक्षनाथ घाट पर दो दिवसीय गुरु गोरक्षनाथ महोत्सव की शुरुआत करने के बाद अपने संबोधन में कहा, ‘‘कला हमें हमेशा सकारात्मक भाव देती है, इससे सही और सकारात्मक दिशा में चलने की नयी प्रेरणा प्राप्त होती है।‘’ इसके साथ ही उन्होंने कहा कि शार्टकट अपनाने से कुछ नहीं होगा।

