न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तरकाशी में सिलक्यारा टनल हादसा शायद ही कोई कभी भूल पाएगा। 17 दिन के बाद टनल में फंसे 41 मजदूर बाहर आए। बता दें कि इन मजदूरों में से 8 मजदूर उत्तरप्रदेश के रहने वाले थे। मजदूरों की घर वापसी के बाद सीएम योगी ने उन मजदूरों से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने सभी 8 मजदूरों को शॉल देकर सम्मानित भी किया। जिनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
केंद्र और उत्तराखण्ड सरकार के अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि सभी श्रमिक जन सुरक्षित अपने परिजनों के साथ हैं।
प्रदेश वासियों की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी का हार्दिक आभार और उत्तराखण्ड के माननीय मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी का हृदय से धन्यवाद! pic.twitter.com/TbUutrKkMG
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) December 1, 2023
जब देशभर में दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा था तब उत्तरकाशी की अंधेरी टनल में 41 मजदूर फंस गए थे। लम्बे वक़्त से चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बीते दिनों मजदूरों को बाहर निकाला जा सका। इस दौरान विदेशी सुरंग एक्सपर्ट अर्नोल्ड डिक्स की भी मदद उत्तराखंड सरकार को लेनी पड़ी।
मजदूरों को निकालने के लिए सुरंग बनाने में अमेरिकी मशीन मंगाई गई थी। इस दौरान कई बार सुरंग खोदने में बाधाएं आईं और मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद रैट माइनर्स की मदद से सुरंग खोजने का काम पूरा किया गया। तब कहीं जाकर मजदूरों के बाहर निकलने का रास्ता साफ हुआ।
ये भी पढ़ें :Bengaluru Bomb Threat: बेंगलुरु में 15 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी, एक साथ भेजा गया मेल, मचा हड़कंप
इस टनल हादसे में फंसे 41 मजदूरों में से 8 उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती, लखीमपुर और मिर्जापुर के रहने वाले थे। शुक्रवार को ये मजदूर योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के लिए लखनऊ पहुंचे थे। हजरतगंज के वीवीआईपी गेस्ट हाउस में उन मजदूरों को ठहराया गया था। मुख्यमंत्री आवास पर सीएम से मुलाकात को लेकर मजदूर और उनके परिवार वाले बेहद खुश नजर आए। सीएम योगी से मिलने के बाद मजदूर अपने घर वापस लौट जाएंगे। उनके लौटने के लिए योगी सरकार ने खास इंतजाम किए हैं।

