उत्तरप्रदेश : पूर्व मंत्री आशुतोष टंडन का निधन, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट करके जताया शोक

लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का आज निधन हो गया। आशुतोष टंडन योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रहे।

0
305

न्यूज़लिंक हिंदी। लखनऊ पूर्व से विधायक आशुतोष टंडन उर्फ गोपाल जी का आज निधन हो गया। आशुतोष टंडन योगी सरकार के पहले कार्यकाल में मंत्री भी रहे। उनके निधन की जानकारी आशुतोष टंडन के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भी दी गई। साइट पर लिखा गया कि गोपाल भइया हम सबको छोड़ कर चले गये।

देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं लखनऊ पूर्व के विधायक, आशुतोष टंडन उर्फ़ ‘गोपालजी’ के निधन से मुझे गहरा दुःख हुआ। उनका राजनीतिक जीवन लखनऊ वासियों की सेवा में समर्पित था। पार्टी को मज़बूती देने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

लखनऊ और प्रदेश के विकास के लिए, उनके द्वारा किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे। दुःख की इस घड़ी में उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। ओम शान्ति!

ये भी पढ़ें : Diwali 2023 : राम नगरी में दीपोत्सव आज, चार देशों की रामलीला भी होगी, 2500 कलाकार दिखाएंगे लोक संस्कृति की झलक

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक शाम को टंडन के घर जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here