न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। अयोध्या में भव्य राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर प्रदेश भर में कानून व्यवस्था को शांति तरीके से बनाए रखने के लिए सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश रद्द कर दिए हैं। मुख्यालय से जारी आदेश में कहा गया है कि 26 जनवरी तक कोई भी अवकाश देय नहीं होगा।
ये भी पढ़ें : National Youth Day 2024: जानें राष्ट्रीय युवा दिवस के बारें में, आखिर क्या हैं इसका मतलब और इतिहास
आपको बता दे कि डीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुलिसकर्मियों के अवकाश पर रोक लग दी है। कुछ विशेष ही परिस्थितियों में वरिष्ठ अधिकारी के अनुमोदन के बाद ही छुट्टी की अनुमति दी जाएगी।
ये भी पढ़ें : भारत और मालदीव में चल रहें तनाव के बीच, पूर्व राजनयिक का दावा- रूढ़िवादी इस्लामिक तत्वों को दे रहा बढ़ावा
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह और 26 जनवरी की संवेदनशीलता के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है। सभी पुलिस कमिश्नर और जिलों के कप्तानों को यह निर्देश दिया भी दिया गया है कि वह दोनों महत्वपूर्ण आयोजनों में तैनात किए गए पुलिसकर्मियों ड्यूटी के लिए भेजना शुरू कर दें।

