Uttar Pradesh: काशी विश्वनाथ की तर्ज पर अब कानपुर में बनेगा कॉरिडोर, जनवरी से शुरू होगा काम; जानिए खासियत

नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन के आदेश पर जोन छह के अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर ने कॉरिडोर के निर्माण के लिए प्रथम चरण में चार करोड़ रुपये का खाका तैयार किया है।

0
688

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। आनंदेश्वर मंदिर कॉरिडोर की तर्ज पर कानपुर नगर निगम अब सिद्धनाथ मंदिर कॉरिडोर का भी निर्माण कराने जा रहा है। इसके पहले चरण में चार करोड़ रुपये से मंदिर के सुंदरीकरण के साथ पार्किंग और आसपास का विकास कार्य जल्द कराया जाएगा। इसके लिए 26 दिसंबर को टेंडर आमंत्रित किए गए हैं।

जनवरी से कार्य शुरू करने की तैयारी है। द्वितीय चरण में भी चार करोड़ रुपये से फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। आनंदेश्वर मंदिर कॉरिडोर के बाद अब सिद्धनाथ मंदिर कॉरिडोर जाजमऊ का भी निर्माण कराने की तैयारी है। यहां रास्ता चौड़ा करने के साथ ही मंदिर परिसर में सौ चार पहिया वाहन खड़े करने के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है, ताकि सड़क पर वाहन न खड़े हों।

मंदिर परिसर के अंदर भी सुंदरीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा आधुनिक लाइटें और बैठने की व्यवस्था की जाएगी। भक्तों के लिए पिने का पानी का इंतजाम होगा। नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जीएन के आदेश पर जोन छह के अधिशासी अभियंता दिवाकर भास्कर ने कॉरिडोर के निर्माण के लिए प्रथम चरण में चार करोड़ रुपये का खाका तैयार किया है।

अधिशासी अभियंता ने बताया
26 दिसंबर को टेंडर डाले जाएंगे। वहीं दूसरे चरण में जाजमऊ पुलिस स्टेशन से दुर्गा मंदिर तक फोरलेन सड़क का निर्माण और रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। पहले चरण का कार्य जनवरी के पहले पखवारे में शुरू कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें :Video: दोस्तों ने यूं बचाई दोस्त की जान, गहरी खाई में गिरने वाली थी कार, लोग बोले- ‘यमराज को भी वापस लौटना पड़ा’

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here