न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तरप्रदेश के वाराणसी में देव-दीपावली के मौके पर गंगा घाट पर 12 लाख से ज्यादा दीए जलाए गए। इसके साथ ही इस मौके पर देश के साथ-साथ 70 अन्य देश के भी डेलीगेट्स भी पहुंचे। पीएम मोदी ने भी काशी में देव दीपावली की रौनक देखकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तस्वीरें शेयर की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पोस्ट करते हुए लिखा
‘बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में लाखों दीये अपना दिव्य प्रकाश बिखेर रहे हैं। देव दीपावली पर यहां के घाटों का यह दृश्य अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय है। कई देशों के राजदूत भी इसके साक्षी बने। मैं इस पुण्य अवसर पर अपने सभी परिवारजनों के कल्याण की कामना करता हूं। जय बाबा विश्वनाथ!’
बाबा विश्वनाथ की पावन धरा काशी में लाखों दीये अपना दिव्य प्रकाश बिखेर रहे हैं। देव दीपावली पर यहां के घाटों का यह दृश्य अद्भुत, अलौकिक और अविस्मरणीय है। कई देशों के राजदूत भी इसके साक्षी बने। मैं इस पुण्य अवसर पर अपने सभी परिवारजनों के कल्याण की कामना करता हूं।
जय बाबा… pic.twitter.com/BFU6bxVrG1
— Narendra Modi (@narendramodi) November 27, 2023
देव दीपावली पर वाराणसी पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी के सांसद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण देव दीपावली का कार्यक्रम न केवल काशी, बल्कि देश व दुनिया का स्प्रिचुअल इवेंट बन गया है। दो वर्ष पहले काशी की देव दीपावली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं सहभागी बने थे। आज देव दीपावली में लाखों दीप जल रहे हैं। इस कार्यक्रम के साक्षी दुनिया के 70 देशों के राजनयिक बने हैं यानी प्रधानमंत्री के कारण 70 देशों की उपस्थिति एक साथ काशी में हुई है।
वहीं सीएम योगी ने कहा कि काशी अविनाशी है। यह देवाधिदेव बाबा विश्वनाथ का धाम है। मनुष्य अमावस्या पर दिवाली मनाते हैं, तो देवता पूर्णिमा की तिथि पर दीवाली मनाते हैं। देव दीपावली कई सौ वर्षों से बनारस की परंपरा का हिस्सा रही है।
ये भी पढ़ें :पूर्ण शराबबंदी वाले बिहार की राजधानी पटना में 1 करोड़ की शराब जब्त नप गए SHO और दारोगा

