Uttarakhand: शिव भक्तों के लिए खुशखबरी…… 10 मई को खुलेंगे बाबा केदार के कपाट, पढ़ें पूरी खबर

बता दे कि शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय कर घोषित की गई। वहीं 10 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

0
521

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तराखंड। इस महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भक्तों को आज बहुत ही बड़ी खुशखबरी मिली है। आप भी बता दे कि शुक्रवार को पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि पंचांग गणना से तय कर घोषित की गई। वहीं 10 मई को बाबा केदार के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

इसके साथ ही बाबा केदार की पंचमुखी भोगमूर्ति के चल उत्सव विग्रह डोली में विराजमान होकर शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर से अपने धाम के लिए प्रस्थान का दिन भी तय हुआ।

नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए
बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी डां. हरीश चंद्र गौड़ ने बताया, आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर्व पर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में सुबह नौ बजे से धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुए।

आपको बता दे कि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय की मौजूदगी में केदारनाथ के रावल भीमाशंकर के मार्गदर्शन में केदारनाथ धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित की।

ये भी पढ़ें :शराबी पति की हैवानियतः पैसे नहीं मिलने पर पत्नी को जलाया जिंदा, हत्या के बाद आरोपी फरार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here