उत्तराखंडः अल्मोड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, हुई 20 लोगो की मौत

0
253

न्यूज़लिंक हिंदी। अल्मोड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा, सल्ट मर्चुला के पास कूपी में एक बस गहरी खाई में गिर गई है। हादसे में 20 लोगों के मारे जाने की पुष्टि कुमाऊं आयुक्त ने मुख्य रूप से की है।

बस में 45 लोग सवाार बताए जा रहे हैं। मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की पूर्ण आशंका भी है। अल्मोड़ा और हल्द्वानी पुलिस, प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर रवाना भी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बस पौड़ी से रामनगर आ रही थी।

दुर्घटना में अब तक करीब 20 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है। घटना स्थल पर एसडीआरएफ और पुलिस की टीम राहत और बचाव में लगातार जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह गौरीखाल से एक बस रामनगर के लिए निकली थी। बस में 40 से अधिक यात्री सवार थे। सल्ट के कूपी के पास चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते बस गहरी खाई में समा गई। बस के गिरते ही यात्रियों में चीख पुकार सी मच गई।

जिला प्रशासन को तेजी से साथ राहत और बचाव अभियान चलाने के मुख्य निर्देश दिए गए हैं। घटना स्थल पर स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें घायलों को निकालकर उपचार के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाने हेतु तेजी से कार्य लगातार कर रही हैं। आवश्यकता पड़ने पर गंभीर रूप से घायल यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए भी मुख्य निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here