उत्तरकाशी: धराली में बचाव अभियान और राहत कार्य लगातार जारी, जानिए एसडीआरएफ़ ने क्या जानकारी दी

0
204

उत्तराखंड के धराली में बचाव अभियान और राहत कार्य लगातार जारी, साथ ही मंगलवार को बादल फटने की घटना में अब तक पांच लोगों के मौत हो चुकी है।

इसके साथ ही एसडीआरएफ़ आईजी अरुण मोहन जोशी ने ये भी बताया कि घटनाक्रम के बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

इसके अलावा पुलिस, प्रशासन, एनडीआरएफ़, एसडीआरएफ़, आईटीबीपी और सेना की टीमें लगातार प्रयास में काम कर रही हैं। और फिर आगे उन्होंने बताया कि बुधवार को मलबे से एक शव भी निकला गया है।

ये भी बता दें कि अरुण मोहन जोशी ने बताया कि अत्याधुनिक औजारों के साथ आज अगर हमारी टीम हर्षिल पहुंच जाती है तो उससे बचाव कार्य बहुत तेज़ी से हो जाएगा।

और फिर उन्होंने बताया, सड़क मार्ग बाधित है ऐसे में अत्याधुनिक औजारों को हवाई मार्ग से भी लाने का प्रयास भी किया जाएगा।

साथ ही इसके अलावा उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में करीब चार सौ यात्री फंसे हुए हैं, और फिर उन्हें हवाई मार्ग से सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here