न्यूज़लिंक हिंदी।चंपावत में बीजेपी नेता पर एक नाबालिग लड़की ने दुष्कर्म करने का पूर्ण रूप से आरोप लगाया है, ऐसे में कांग्रेस ने बीजेपी को घेरने के लिए सड़कों पर मोर्चा भी खोल लिया है, देहरादून, हरिद्वार और रुद्रप्रयाग में सरकार का पुतला दहन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की सख्त मांग की गई।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक वर्मा ने कहा कि चंपावत में बीजेपी नेता पर नाबालिग से यौन शोषण का आरोप लगा है, लेकिन अभी तक उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री धामी के विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता का यह कृत्य बताता है कि बीजेपी सत्ता के नशे में मदमस्त हो गई है।
उन्होंने कहा कि बीजेपी एक तरफ तो बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करती है, दूसरी तरफ बीजेपी शासन में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में बढ़ोतरी होती जा रही है। उत्तराखंड के चंपावत में एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के आरोपी पूर्व भाजपा नेता कमल रावत को रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।
चंपावत के पुलिस कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि देर सायं रावत को चंपावत से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रावत को सोमवार को अदालत में पूर्ण रूप से पेश किया जाएगा ।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र के भाजपा तल्लादेश मंडल के पूर्व अध्यक्ष कमल रावत पर कथित दुष्कर्म के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला भी फूंका।
पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से कथित दुष्कर्म के आरोप में शुक्रवार को मंडल अध्यक्ष और सल्ली गांव के क्षेत्र पंचायत सदस्य रावत के खिलाफ पॉक्सो एवं भारतीय दंड विधान की संबंधित धाराओं में पूर्ण रूप से मुकदमा दर्ज किया था ।
पीड़िता का शनिवार को मेडिकल परीक्षण हुआ था लेकिन अदालत में उसके बयान दर्ज नही हो पाए । इस बीच, भाजपा ने आरोपी नेता को पार्टी से बाहर का रास्ता भी दिखा दिया है । भाजपा के चंपावत जिलाध्यक्ष निर्मल मेहरा ने बताया कि रावत को पार्टी से पूर्ण रूप से निष्कासित कर दिया है ।

