न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। सेंट्रल स्टेशन के रास्ते तीन और वंदे भारत एक्सप्रेस समेत दूसरी ट्रेनों के संचालन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। अब इसके लिए रेलवे दो दिन का भव्य समारोह करेगा। इस समारोह में स्थानीय सांसदों के साथ ही जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जाएगा। इस समारोह के लिए निमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं आपको बता दे कि रेल अधिकारी भी यहां उपस्थित रहेंगे। ट्रेन के आने पर यात्रियों का भी स्वागत होगा।
फूल देकर सम्मानित किया जाएगा
नई ट्रेनें चलाने के लिए 18 और 30 दिसंबर को पहले चरण में समारोह आयोजित किया जाना है। इसमें उत्तर मध्य रेलवे के अलग-अलग स्टेशनों समेत सेंट्रल स्टेशन भी शामिल है। स्थानीय अधिकारी समारोह की भव्यता के लिए रात-दिन एक किए हुए हैं। ट्रेनों पर पहली बार आने वाले यात्रियों को भी फूल देकर सम्मानित किया जाएगा।
कहां तक चलेंगी नई ट्रेनें
- नई दिल्ली से वाया कानपुर सेंट्रल
- लखनऊ होते हुए रामनगरी अयोध्या
- वाराणसी से नई दिल्ली के लिए नई वंदे भारत ट्रेन चलेगी
- प्रयागराज से आगरा
- नई दिल्ली से दरभंगा के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस समेत दो दर्जन से अधिक नई ट्रेनें चलाई जानी है।
खबरों के अनुसार नई वंदे भारत वाराणसी से सुबह छह बजे खुलकर नई दिल्ली के लिए वाया प्रयागराज, कानपुर के रास्ते दोपहर में दो बजे पहुंचेगी।
ये भी पढ़ें :Kanpur: जाजमऊ आगजनी के मामले में कोर्ट में पेश की गई इरफान और रिजवान की CDR, जियो कंपनी को किया तलब
एक्सप्रेस की बताई जाएंगी खूबियां
सेंट्रल स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस की खूबियां भी बताई जाएंगी। रेलवे अधिकारी खुलकर कुछ नहीं कह रहे हैं, लेकिन कुछ कर्मचारी गुरुवार को भी तैयारी करते दिखे। उन्होंने बताया कि दो दिन ट्रेनों के आने-जाने पर भव्य समारोह किए जाने हैं। इसके लिए जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया जा रहा है।

