Varanasi: भक्तों ने लगाई आस्था की डुबकी, भीषण ठंड के बीच काशी के घाटों पर श्रद्धालु बोले- हर-हर गंगे

रा गोदौलिया क्षेत्र श्रद्धालुओं से भरा रहा। मंदिर तक लंबी कतार लगी रही। इससे पूरा मंदिर क्षेत्र बाबा के जयकारे से गुंजायमान रहा। भोर से गंगा तटों पर श्रद्धालु पहुंच गए स्नान कर सूर्य को प्रणाम किया।

0
361

न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। सोमवार को काशी में आधी रात से गंगा घाट पर स्नान करने वाले और बाबा के दरबार में दर्शन व पूजन करने वालों भक्तों की भीड़ लगी रही। इससे पूरा गोदौलिया क्षेत्र श्रद्धालुओं से भरा रहा। मंदिर तक लंबी कतार लगी रही। इससे पूरा मंदिर क्षेत्र बाबा के जयकारे से गुंजायमान रहा। भोर से गंगा तटों पर श्रद्धालु पहुंच गए स्नान कर सूर्य को प्रणाम किया।

सूर्यदेव ने सुबह 9:13 बजे धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश किया। भद्राकाल सुबह 9:30 बजे तक रहा। इसलिए गंगा व सरोवरों आदि में स्नान व दान पुण्य का शुभ मुहूर्त 17 मिनट बाद यानी 9:31 बजे से शुरू हुआ। वहीं, कुछ लोगों ने रविवार को ही गंगा स्नान-दानकर मकर संक्रांति मनाया।

पांच लाख आस्थावानों ने काशी के गंगा घाटों पर किया स्नान
प्रशासन के आंकड़ों के मुताबिक रविवार को करीब पांच लाख श्रद्धालु ने काशी के गंगा घाटों पर स्नान किया। वहीं आज संक्रांति पर्व पर पुण्य लाभ कमाने वालों का आंकड़ा सात लाख तक पहुंचने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें : Indigo: पायलट ने उड़ान में देरी का किया एलान, यात्री ने कैप्टन कर दिया हमला, वीडियो वायरल

मकर संक्रांति के लिए तिलकुट, लाई, चूड़ा की खरीदारी रात तक हुई। बाजार में आए तिल से बने पट्टी, लड्डू, पैकेट बंद गजक आदि की खूब मांग रही। वहीं, बदाम व लइया की पट्टी के अलावा चूड़ा, बतासा, गट्टा व गुड़ की भी खूब बिक्री हुई। दुकानदार चेतगंज के बबलू, लहरतारा के अजय ने बताया कि तिलवा-लइया के दाम में 10 प्रतिशत की तेजी आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here