Varanasi News: गुवाहाटी से साइकिल चलाकर निकली साइक्लोथॉन टीम की 14 लड़कियां अब पहुंचीं काशी,दिल्ली में रुकेगा ये सफर

0
299

न्यूज़लिंक हिंदी। राष्ट्र निर्माण और महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से मेगा साइक्लोथॉन टीम की 14 लड़कियां साइकिल चलाकर काशी पहुंचीं। एनसीसी की 14 लड़कियां गुवाहाटी से साइकिल चलाकर निकली ये बेटियां दिल्ली जा रही हैं।

वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मिलेंगी।उनका ये सफर दिल्ली में रुकेगा जाकर जानकारी के अनुसार, 22 दिसंबर 2023 को एनसीसी के 75वें स्थापना दिवस पर एनसीसी की बालिका वर्ग की 14 कैडेटों द्वारा गुवाहाटी में मेगा साइक्लोथॉन का आयोजन हुआ।

वहीं से यात्रा की शुरुआत हुई थी, जो 28 जनवरी को दिल्ली में पूर्ण रूप से समाप्त होगी। एनसीसी की ये 14 बेटियां साइकिल से 2107 किलोमीटर का सफर तय कर रही हैं। गुवाहाटी से चलते हुए असम, पश्चिम बंगाल, बिहार के रास्ते वाराणसी पहुंची हैं।

आगे ये भी पढ़ें

जेल में बंद आम आदमी पार्टी के विधायक से मिले अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को यहां जेल में बंद आप विधायक चैतर वसावा से पूर्ण रूप से मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने दावा किया कि सत्तारूढ़ भाजपा का ‘अत्याचार और तानाशाही’ अपनी हद पार कर गई है।

आम आदमी पार्टी के नेता केजरीवाल और मान ने रविवार को गुजरात के भरूच जिले के आदिवासी बहुल नेत्रांग इलाके में वसावा के समर्थन में एक रैली को संबोधित भी किया। जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि वसावा कुछ महीनों में होने वाले आम चुनाव में भरूच लोकसभा सीट से आप के उम्मीदवार होंगे। वसावा वर्तमान में नर्मदा जिले के देदियापाड़ा से विधायक भी हैं। भरूच लोकसभा सीट से वर्तमान में भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनसुख वसावा सांसद हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here