वाराणसी : अब युवाओ के लिए खुसखबरी, काशी में लगेगा रोजगार का मेला, 4500 लोगो को मिलेगी नौकरी

0
277

न्यूज़लिंक हिंदी। अब युवाओ के लिए खुसखबरी, उत्तर प्रदेश के वाराणसी में तीन दिन तक रोजगार मेला लगेगा। इसमें उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के साथ ही अनेक राष्ट्रीय-बहुराष्ट्रीय कंपनियां भी हिस्सा लेंगी।

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी भी 4,500 से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगभग 30 नवंबर को महारोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। इसमें करीब 55 से 60 राष्ट्रीय और मल्टीनेशनल कंपनियां भाग लेंगी।

दिव्यांगजनों और महिलाओं को नौकरी देने के लिए ख़ास कंपनियां प्रतिभाग भी पूर्ण रूप से करेगी। युवाओं को विदेश में भी नौकरी करने का अवसर भी मिलेगा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी और उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम युवाओं के लिए सुनहरा नौकरियों के अवसर लेकर आया है।

दोनों विभागों को मिलाकर 4860 से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर प्रदान करने का लक्ष्य जुटाया है। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक परशुराम पांडेय ने बताया कि प्रयागराज के महाकुम्भ को देखते हुए अनुबंध पर 360 चालकों की भर्ती 2 और 3 दिसंबर को काशी डिपो प्रांगण, गोलगड्डा में होगी।

रोजगार मेले में कई प्रमुख कंपनियां पूर्ण रूप से प्रतिभाग करेंगी। भारत सरकार की उपक्रम स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर युवाओं को विदेश में नौकरी पाने का सुनहरा अवसर देगी। योगी सरकार रोजगार मेले के माध्यम से दिव्यांगजनों को भी नौकरी उपलब्ध कराएगी। अनुदीप फाउंडेशन, सार्थक एजुकेशन ट्रस्ट दिव्यांगों को रोजगार देने के लिए प्रतिभाग भी करेगी।

ख़ास टेलीकम्युनिकेशन से जुडी विस्ट्रॉन कंपनी 50 से अधिक महिलाओं को नौकरी भी देंगी। इसके अलावा एल एंड टी कंपनी, इफको, एसबीआई , होटल ताज, टाटा मोटर्स, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक, डिक्सन इंटरनेशनल नोएडा ,एसआईएस सिक्योरिटी ,राष्ट्रीयकृत बैंक,ऑटोमोबाइल कंपनी, सिक्योरिटी सल्यूशन कंपनी ,टेक्सटाइल, फुटवियर, सर्विस सेक्टर, रियल एस्टेट, सेल्स एंड मार्केटिंग,आईटी सॉफ्टवेयर, एजुकेशन, जैसे कई सेक्टर से जुड़ी प्रतिष्ठित कंपनियां संयुक्त रूप से भाग लेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here