न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। नए सत्र 2024-25 से बीएचयू में नई शिक्षा नीति लागू हो सकती है। आपको बता दे कि समिति ने विश्वविद्यालय स्तर पर इसे लागू करने के लिए जो रिपोर्ट दी थी, उस पर कुलपति की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूरी दे दी गई है। 20 जनवरी को बैठक में संस्थानों के निदेशकों, संकाय प्रमुखों सहित अन्य लोगों ने अनुपालन समिति के सुझावों पर सहमति जताई है।
जानकारी अनुसार शिक्षा मंत्रालय की ओर से नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने के फैसले के बाद शिक्षण संस्थानों में इस पर अमल करने संबंधी कार्रवाई चल रही है। बीएचयू में प्रो. मुकुल राज मेहता की अध्यक्षता में एक अनुपालन समिति का गठन किया गया था। समिति ने नई शिक्षा नीति को लेकर यूजीसी की ओर से जारी गाइडलाइन में दर्शाए गए।
बैठक में समिति के सुझावों पर सहमति और रिपोर्ट की मंजूरी के बाद इसका मिनट्स भी जारी हो गया है। इस पर कुलपति और कुलसचिव के हस्ताक्षर भी हैं। माना जा रहा है कि नए सत्र से इसे लागू करने को लेकर विश्वविद्यालय की ओर से जल्द ही आधिकारिक घोषणा होगी।

