Varanasi: केंद्रीय मंत्री ने गठबंधन पर दिया बयान, कहा- कांग्रेस पार्टी इस बार इतनी भी सीट नहीं जीत पाएगी…. प्रतिपक्ष बन सके

अनुराग ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीट जीतने का दवा किया। अनुराग ठाकुर ने कहा, विपक्षी गठबंधन ठगबंधन है। राहुल गांधी की गाड़ी के आगे कोई नहीं, पीछे कोई नहीं। राहुल गांधी हताश और निराश हैं।

0
244

न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। वाराणसी कलस्टर में वाराणसी लोकसभा और चंदौली लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा बैठक करने दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने उत्तर प्रदेश के सभी 80 सीट जीतने का दवा किया। अनुराग ठाकुर ने कहा, विपक्षी गठबंधन ठगबंधन है। राहुल गांधी की गाड़ी के आगे कोई नहीं, पीछे कोई नहीं। राहुल गांधी हताश और निराश हैं। जिस यूपी में नेहरू-गांधी परिवार की चार-चार पीढ़ियों के लिए वोट मिलता था, सीटें जीतते थे, आज वहां उनकी कोई सुनवाई नहीं। इससे तय है कि यूपी से उनकी विदाई हो चुकी है।

यूपी में सभी 80 सीटे जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम करेंगे
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंदौली रवानगी से पहले कहा कि इस बार 400 पार के लिए कार्यकर्ता कमर कस लें। बीजेपी को 370 से अधिक सीट दिलाने के लिए लक्ष्य रखा जाए। आगामी लोकसभा चुनाव में यूपी में सभी 80 सीटे जीतकर एक नया रिकॉर्ड कायम करेंगे। कहा कि तीसरी बार पीएम मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा।

विपक्षी महागठबंधन को ठगबंधन बताया
अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी ने वायनाड जाकर उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए ऐसी बातें कहीं, जिससे हमें बहुत दुख हुआ। सोनिया जी को भी कई बार चेताया गया, लेकिन उन्होंने इसकी अनदेखी की। उन्होंने विपक्षी महागठबंधन को ठगबंधन बताया। कहा कि धार्मिक स्थलों का विरोध करना कांग्रेस पार्टी की आदत है।

राज्यसभा चुनाव जीतने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते
उन्होंने कहा, राम जी के खिलाफ टिप्पणी करना, सनातन धर्म को कुचलने की बात करना, उत्तर दक्षिण को अलग करने की बात करना, टुकड़े-टुकड़े करने वाले लोगों का समर्थन करना। इससे कर्नाटक से कांग्रेस उम्मीदवार के राज्यसभा चुनाव जीतने पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगते हैं, लेकिन राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे कुछ नहीं बोलते, बल्कि छिपाने का काम करते हैं। यह कैसी सोच है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार इतनी भी सीट नहीं जीत पाएगी की नेता प्रतिपक्ष बन सके।

ये भी पढ़ें : Delhi: राम लाल कॉलेज में आई बम की धमकी वाली कॉल, परिसर को कराया गया खाली

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here