न्यूज़लिंक हिंदी। बंगाल की खाड़ी से 2 दिसंबर को उठा साइक्लोन मिचौंग 5 दिसंबर को सुबह 12 बजे से पहले आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के तट से टकरा सकता है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, इस दौरान 90 से 110 किलोमीटर प्रति घंटे (KMPH) की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
#WATCH | Tamil Nadu: Strong winds accompanied by heavy rainfall lash parts of Chengalpattu city.
(Visuals from Mahabalipuram Beach) pic.twitter.com/xJTwuaieTc
— ANI (@ANI) December 4, 2023
IMD ने बताया कि, तूफान का असर ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पुडुचेरी में रहेगा। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और पुडुचेरी में आज के लिए और तेलंगाना में 5 दिसंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। ओडिशा में 5 दिसंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट है। इन राज्यों में SDRF और NDRF की टीमें तैनात हैं। अब तक 204 ट्रेनें और 70 फ्लाइट कैंसिल हैं।
#WATCH | Tamil Nadu: Strong winds and rough sea conditions witnessed in Chengalpattu city amid heavy rainfall.
(Visuals from Mahabalipuram Beach) pic.twitter.com/i4jizaxFep
— ANI (@ANI) December 4, 2023
तमिलनाडु में दो लोगों की दीवार गिरने से मौत हो गई, जबकि एक शख्स घायल हो गया। एयरपोर्ट के रनवे पर पानी भरने की वजह से रनवे बंद कर दिया गया है। तूफान के कारण तमिलनाडु के महाबलीपुरम बीच पर समुद्र का स्तर लगभग 5 फीट तक बढ़ गया है।
#WATCH | Tamil Nadu: A car was seen stuck in the massive waterlogging in Chennai's Velachery and Pallikaranai areas, caused due to heavy rainfall
(Video source: A local present at the site of the incident) pic.twitter.com/Lvl9MJnw0N
— ANI (@ANI) December 4, 2023
चक्रवात ‘मिचौंग’ से तमिलनाडु में भारी तबाही मची है। राजधानी चेन्नई में इतनी बारिश हुई कि गली-मोहल्ले डूब गए। मौसम विभाग ने ऐलान किया कि बंगाल की खाड़ी में बना गहरा दबाव एक गंभीर चक्रवात में तब्दील हो चुका है और इसके दक्षिण भारतीय राज्यों से होकर गुजरने की संभावना है।
#WATCH | Tamil Nadu: Amid severe water logging due to heavy rainfall in Chennai city, Thillai Ganga Nagar Subway in Alandur has been closed. pic.twitter.com/jnQYVuJ9a1
— ANI (@ANI) December 4, 2023
भीषण चक्रवाती तूफान के कारण तमिलनाडु, दक्षिणी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के अधिकांश हिस्सों सहित विभिन्न क्षेत्रों में भारी वर्षा होने की संभावना है। चेन्नई में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है, जहां गलियों में मानो बाढ़ आ गई है।
Tamil Nadu | 12 Madras Unit of Indian Army rescues people from Mugalivakkam and Manapakkam areas in Chennai that are affected by heavy rainfall and massive waterlogging.
(Pics: Defence PRO) pic.twitter.com/33eLXMYB5O
— ANI (@ANI) December 4, 2023
मिचौंग तूफान साल 2023 में बंगाल की खाड़ी का चौथा और हिंद महासागर में बनने वाला छठा तूफान है। म्यांमार ने तूफान का नाम मिचौंग रखा है। मिचौंग का मतलब ताकत और लचीलापन होता है।

