Video: विहिप नेता का जगन्नाथ यात्रा पर बयान, बोले- यह शोभा यात्रा है…गर्दन लटकाकर नहीं निकलेगी

0
115
सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता करते विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन

कानपुर में जगन्नाथ यात्रा के दौरान हुए डीजे विवाद को लेकर विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन का बयान आया है। कानपुर पहुंचे विहिप नेता ने कहा कि यही विवाद रामनवमी पर भी प्रशासन ने विवाद किया था। मैं, चेतावनी देता हूं, यह शोभा यात्रा है शवयात्रा नहीं है। गर्दन लटकाकर यात्रा नहीं निकलेगी। अगर शोभायात्रा में डीजे नहीं बनेगा तो कहां बजेगा। सूबे के सीएम ने भी यह कहा है। गाइडलाइन बहुत स्पष्ट है। अगर अभी भी प्रशासन नहीं संभला तो हमें कार्रवाई करनी पड़ेगी। सीएम से अपील करते हैं कि प्रशासन के लोगों पर लगाम लगाएं। हिंदू यात्राओं पर प्रतिबंध स्वीकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि हिंदुत्व की बढ़ती लहर के कारण आज सम्पूर्ण देश नवोत्थान की ओर अग्रसर है। वैश्विक जगत भी अब भारत को एक आशा की किरण के रूप में देख रहा है। अब हम समाज को अवैध धर्मांतरण के कलंक से मुक्ति और हिंदू मंदिरों को सरकारी नियंत्रण से बाहर करके रहेंगे। धर्मांतरण कारी मिशनरियों और जिहादी तत्वों को भी अब समझना होगा कि उनके षडयंत्र अब सफल नहीं हो पाएंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला के भव्य मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा ने सम्पूर्ण विश्व में एक नवीन चेतना व ऊर्जा का संचार किया है। जिहादी आतंकवाद व नक्सलवाद पर नकेल तथा देश के शत्रुओं को स्वदेशी तकनीकी से करारे जबाव ने प्रत्येक भारतीय को अपनी कर्मठ सरकार व सशक्त नेतृत्व के प्रति गौरवान्वित किया है।

धर्मांतरण पर लगे पूर्ण विराम
उन्होंने कहा धर्मांतरण के विरुद्ध कठोर कानून व उसके कड़ाई से पालन करने वाली सरकारों के बावजूद हिंदू समाज को, छल या बल पूर्वक धर्मांतरित किया जा रहा है। लव जिहाद समेत इस प्रकार की सभी घटनाओं पर पूर्ण विराम लगाना ही होगा। उन्होंने कहा कि मंदिरों पर सरकारी नियंत्रण हिंदू समाज के साथ एक धोखा है।

मंदिर मुक्ति के अभियान को जन-जन तक पहुंचाना
उन्होंने कहा कि 5 जनवरी को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा से प्रारंभ हुए मंदिर मुक्ति के अभियान को अब हम जन जन का अभियान बना कर अपने धर्मस्थलों को स्वाधीन कर हिंदू समाज को सौंपेंगे। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता की प्रतीक रही है। यात्रा मार्ग में जाति, भाषा, भूषा, प्रांत, क्षेत्र के करोड़ों लोगों की एक ही पहचान होती है कि वह हिंदू हैं और भोले बाबा के भक्त हैं। इस दौरान क्षेत्र संगठन मंत्री गजेन्द्र, विहिप प्रान्त अध्यक्ष राजीव महाना, विहिप प्रान्त कार्याध्यक्ष डॉ. उमेश पालीवाल, विहिप प्रान्त मंत्री राजू पोरवाल, प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख ओमेन्द्र अवस्थी रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here