VIDEO: बनियान में ही बारात लेकर पहुंच गए आमिर खान के दामाद, बूझनी पड़ी पहेली, जवाब की खोज में लगाई 8 KM की दौड़

आमिर खान की बेटी आयरा खान अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस अनोखी शादी का वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है।

0
510

न्यूज़लिंक हिंदी। आमिर खान की बेटी आयरा खान अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। इस अनोखी शादी का वीडियो हर तरफ वायरल हो रहा है। दरअसल आमिर खान के दामाद घोड़ी पर नहीं, बनियान और शॉर्ट्स पहनकर ही बारात लेकर पहुंच गए। पहले तो दूल्हे राजा ने ढोल पर बैठकर जमकर डांस किया। इसके बाद वो अपनी दुल्हनिया को लेने के लिए वेन्यू पर पहुंच गए।

इस अंदाज में शायद आपने भी पहली बार ही किसी दूल्हे को देखा होगा। आमिर खान की बेटी आयरा और दामाद नूपुर ने शादी के लिए ऐसा अद्भुत अंदाज चुना, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इसमें नूपुर शिखरे वेन्यू पर दुल्हनिया आयरा खान के साथ बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान आमिर खान भी बच्चों को आशीर्वाद देते नजर आए। दरअसल वेन्यू पर पहुंचने से पहले वो ढोल पर बैठकर डांस कर रहे थे। इसके बाद खुद ढोल बजाकर शानदार एंट्री ली।

नुपुर के सामने थी पजल
आमिर खान की लाडली आयरा का स्टाइल ही नहीं, उनके पति नुपुर शिखरे का स्टाइल भी एकदम जुदा रहा। नुपुर शिखरे सैंडो और शॉर्ट्स पहने अपने घर से वेडिंग वेन्यू तक दौड़ लगाते नजर आए। इस दौरान उनके दोस्त यानी बाराती भी उनके साथ उन्हीं के स्टाइल में जॉगिंग करते हुए शादी के लिए पहुंचे। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने शादी से पहले 8 किलोमीटर की दौड़ लगाई। ऐसा उन्होंने क्यों किया, इसके पीछे एक खास वजह थी। दरअसल नुपुर के सामने एक पजल चैलेंज था। घर से शादी के वेन्यू तक पहुंचने के रास्ते में साइन बोर्ड लिए कुछ लोग खड़े थे। हर साइन बोर्ड पर एक हिंट था, जिसे पढ़कर उन्हें पहले को बूझते हुए हुए आगे बढ़ना था। इसकी झलक वीडियो के रूप में सामने आई हैं।

ये भी पढ़े : Kannauj Case: खूब गरजा बाबा का बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव का घर किया जमींदोज, रिश्तेदारों के हवाले किया सामान

कुछ ऐसे हुई शादी
अब ये चैलेंज किसने नुपुर के सामने रखा, इसकी जानकारी तो सामने नहीं आई है, लेकिन शादी से पहले ये पजल गेम काफी मजेदार रहा। इसके बाद जब नुपुर वेन्यू पर पहुंचे तो ढ़ोल-नगाड़े से उनका स्वागत हुआ। बारात में वो जमकर नाचें और फिर इस जॉगिंग आउटफिट में ही उन्होंने शादी भी कर ली। बताया जा रहा है कि वो शादी करने के लिए लेट पहुंचे थे। ऐसे में उनके पास कपड़े बदलने को टाइम नहीं था, ऐसे में उन्होंने बिना कपड़े बदले ही पहले रजिस्टर्ड मैरिज को और फिर अपने कपड़े बदले।

ये भी पढ़े : गैंगस्टर की महबूबा, एनकाउंटर और बदला… किसी फिल्म से कम नहीं है मॉडल दिव्या पाहुजा के मर्डर की कहानी

इस तरह शुरू हुई थी दोनों की प्रेम कहानी
बता दें, नुपुर शिखरे, आमिर खान के ट्रेनर रहे हैं। उन्होंने आमिर खान के कई मैसिव बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन में मदद की। इतना ही नहीं नुपुर, सुष्मिता सेन को भी फिटनेस ट्रेनिंग दे चुके हैं। आमिर खान की बेटी से भी उनकी मुलाकात इन्हीं ट्रेनिग सेशन के दौरान ही हुई। आयरा को डिप्रेशन से बाहर आने में भी नुपुर ने काफी मदद की। इस बारे में खुद आमिर खान भी कई बार कह चुके हैं। आयरा और नुपुर दोनों ही एक-दूसरे के परिवारों के काफी करीब हैं और साल 2022 में दोनों ने सगाई भी की थी और अब एक दूजे के हो गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here