VIDEO: ‘मुझ पर और FIR दर्ज कर ले असम पुलिस, मैं डरता नहीं’, सीएम हिमंता बिस्वा पर बरसे राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंगलवार को गुवहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में कांग्रेस संसाद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा पर जमकर निशाना साधा।

0
310

न्यूज़लिंक हिंदी। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान मंगलवार को गुवहाटी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हुई झड़प में कांग्रेस संसाद राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, असम के मुख्यमंत्री का नियंत्रण अमित शाह के हाथों में है, अगर वह (हिमंता बिस्वा सरमा) अमित शाह के खिलाफ कुछ भी कहने की हिम्मत करते हैं, तो उन्हें पार्टी से बाहर कर दिया जाएगा। साथ ही राहुल गांधी ने असम की पुलिस को और प्राथमिकी दर्ज करने की चुनौती दी है।

उन्होंने कहा कि जितना संभव हो, पुलिस उतने मामले दर्ज करे। इसके बावजूद वे डरने वाले नहीं हैं। कांग्रेस सांसद ने पुराने सहयोगी और अब असम के मुख्यमंत्री, हिमंत बिस्वा सरमा को भी आड़े हाथों लिया। राहुल ने भूमि घोटाले और रिश्वतखोरी का जिक्र करते हुए कहा कि सीएम हिमंत बिस्वा सरमा पूरे भारत में सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। राहुल ने असम के बारपेटा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) मिलकर भी उन्हें डरा नहीं सकते।

ये भी पढ़े : PM के उपवास पर कांग्रेस नेता को शकः बोले- बिना खाना खाए कोई भी 11 दिनों तक नहीं रह सकता जिंदा

राहुल समेत कई कांग्रेसियों पर मामला दर्ज
गौरतलब है कि भीड़ को कथित तौर पर उकसाने के लिए गुवाहाटी पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक दिन बाद आक्रामक तेवर दिखाते हुए राहुल ने कहा, उन्हें नहीं पता कि असम के मुख्यमंत्री ने ऐसा क्यों सोच लिया कि पुलिस के पास मामले दर्ज होने पर वे डर जाएंगे। उन्होंने कहा कि 25 और मामले दर्ज कराएं। जितना संभव हो मामला दर्ज करें, उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता। वे किसी से डरने वाले नहीं हैं।

भाजपा-RSS असम को नागपुर से कंट्रोल करना चाहते हैं…
राहुल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। कांग्रेस सांसद ने आरोप लगाया कि सीएम सरमा के अलावा पीएम मोदी और शाह के भी दिल ‘नफरत से भरे हुए हैं।’ उन्होंने कहा कि भाजपा-आरएसएस असम की भाषा, संस्कृति और इतिहास को मिटाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और संघ असम को नागपुर (आरएसएस मख्यालय) से चलाना चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस और असम की जनता उन्हें ऐसा करने की इजाजत नहीं देगी। असम में यहीं के लोगों का शासन होगा।

ये भी पढ़े : VIDEO: ED दफ्तर पहुंचे शरद पवार के पोते रोहित पवार, बेटी सुप्रिया भी गईं साथ, कार्यालय के बाहर भारी सुरक्षाबल तैनात

CM पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए
असम में लगातार हो रहे कथित भ्रष्टाचार की तरफ इशारा करते हुए राहुल गांधी ने कहा, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा देश के ‘सबसे भ्रष्ट सीएम’ हैं। बकौल राहुल, ‘जब वह (सीएम सरमा) आपसे बात करते हैं, तो वह आपकी जमीन चुरा लेते हैं। जब आप सुपारी खाते हैं, तो वह सुपारी कारोबार पर भी कब्जा कर लेते हैं।’ राहुल का आरोप है कि सीएम सरमा ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में भी जमीन ली है। गौरतलब है कि राहुल ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से की है। यात्रा के 11वें दिन वे असम के बारपेटा में हैं। 6200 किलोमीटर की इस यात्रा में राहुल समेत कद्दावर कांग्रेसी 14 राज्यों से गुजरेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here