न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली में 27-28 जनवरी की देर रात महंत परिसर, कालकाजी मंदिर में माता के जागरण में लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बना मंच गिरने से 17 लोग घायल हो गए और एक महिला की मृत्यु हो गई। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। घटना रात करीब 12 बजे की बताई जा रही है। आयोजकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
#WATCH | Delhi | 17 people injured and one died when a platform, made of wood and iron frame, at a Mata Jagran at Mahant Parisar, Kalkaji Mandir collapsed at midnight on 27-28 January. Case registered against the organisers.
(Video: Viral visuals confirmed by Police) https://t.co/r6bE9dh3ds pic.twitter.com/xJgJ0wSdqB
— ANI (@ANI) January 28, 2024
मृतक महिला की नहीं हुई पहचान
जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 1 बजकर 20 मिनट पर हुआ, जब मंदिर परिसर में जागरण और कीर्तन चल रहा था। मंदिर में काफी श्रद्धालु जुटे थे। इसी दौरान अचानक कीर्तन वाला स्टेज गिर गया और मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के एम्स, सफदरजंग और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़े: बरेली में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के जिंदा जले 5 लोग, मृतकों में दंपती और तीन बच्चे, मचा कोहराम
कैसे हुआ हादसा?
इस मामले में डीसीपी साउथ ईस्ट डिस्ट्रिक्ट राजेश देव ने पुष्टि करते हुए बताया कि कालकाजी मंदिर परिसर में माता का जागरण महंत परिसर में आयोजित किया गया था। जो पिछले 26 सालों से यहां पर आयोजित हो रहा है। लेकिन इस जागरण को लेकर कोई भी परमिशन नहीं दिया गया था। लॉ एंड ऑर्डर मेंटेन करने के लिए पुलिस की टीम तैनात की गई थी। रात में डेढ़ हजार से ज्यादा लोग जागरण के दौरान मौजूद थे। जो स्टेज बना हुआ था वह लोहे के फ्रेम पर लकड़ी से बना हुआ था। देर रात 12:30 बजे के दौरान अचानक स्टेज गिर गया और लोग इसकी चपेट में आ गए।
मशहूर सिंगर बीप्राक की परफॉर्मेंस थी
सूत्रों के अनुसार, जागरण में मशहूर सिंगर बीप्राक पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि भीड़ स्टेज की ओर बढ़ने लगी। इसी दौरान मंच गिर गया और मंदिर परिसर में भगदड़ की स्थिति हो गई। इस कार्यक्रम के लिए प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इस कार्यक्रम में 1500 से ज्यादा लोग मौजूद थे। ये जागरण पिछले 26 सालों से आयोजित हो रहा है।
ये भी पढ़े: नीतीश कुमार आज दे सकते हैं CM पद से इस्तीफा! शाम में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारी
इस मामले में पुलिस ने 337/304ए/ 188 आईपीसी के तहत FIR दर्ज किया गया है। मौके पर क्राइम टीम को बुला करके छानबीन कराई गई। जो घायल हुए हैं, उन सभी की हालत स्टेबल है। इनमें से कुछ लोगों को शरीर के अलग-अलग भाग में फ्रैक्चर हुआ है।

