VIDEO: मलाइका अरोड़ा के बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप की ख़बरों पर लगाया विराम, लेडीलव के घर भेजा ढेर सारा खाना

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। बीते कुछ समय से कपल के ब्रेकअप की अफवाहें आ रही हैं। अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें जैसे ही सामने आईं उसके बाद से फैंस परेशान हो गए थे।

0
436

न्यूज़लिंक हिंदीं। अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं। बीते कुछ समय से कपल के ब्रेकअप की अफवाहें आ रही हैं। अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरें जैसे ही सामने आईं उसके बाद से फैंस परेशान हो गए थे। अब अर्जुन ने ब्रेकअप की खबरों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने अपनी लेडीलव के लिए खास अंदाज में अपना प्यार जाहिर किया है। अर्जुन ने लेडीलव के कहने पर झलक दिखला जा के सेट पर ढेर सारा खाना भेजा था| जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़े : पिता से न मिल सके इसलिए मां ने कर डाला 4 साल के बेटे का कत्ल, लाश को बैग में रख भागी… पुलिस ने किया अरेस्ट

मलाइका ने दिया फराह को बर्थडे सरप्राइज
9 जनवरी को फराह खान 59 साल की हो गई हैं। फराह के बर्थडे पर सरप्राइज देने के लिए उनकी दोस्त और को-जज मलाइका अरोड़ा ने उनके लिए घर का खाना मंगवाया था। क्योंकि मलाइका खुद झलक दिखला जा की शूटिंग में व्यस्त थीं, तो उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से घर का खाना लाने की डिमांड की थी।

फराह खान ने खुद वीडियो शेयर कन्फर्म किया है कि वो खाना मलाइका नहीं बल्कि अर्जुन कपूर के घर से आया है। मलाइका, फराह को सरप्राइज देने के लिए झलक दिखला जा 11 के सेट पर अपनी वैनिटी में ले गई थीं, जहां उन्होंने उन्हें खान खिलाया है। फराह ने वीडियो में खाना दिखाते हुए कहा है, ‘वाह, मेरे बर्थडे का लंच हो रहा है और इतना सारा खाना मलाइका अरोड़ा ने खुद अपने हाथों से कॉल कर अर्जुन जी से मंगवाया है। इस खाने के लिए थैंक्यू अर्जुन।’

ये भी पढ़े : देहरादून में क्लोरीन गैस लीक, खाली प्लाट में तीन साल से पड़े थे सिलिंडर, गैस के रिसाव के बाद घरों को कराया जा रहा खाली

इस वीडियो को शेयर करते हुए फराह ने लिखा है, ‘झलक दिखला जा के शूट पर प्री बर्थडे सेलिब्रेशन। मुझे बिगाड़ने वाले दोस्त पाकर बहुत अच्छा लग रहा है। थैंक्यू मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर, ये लंच ऑर्गेनाइज करने के लिए। रवीना टंडन का भी स्पेशल डिश लाने के लिए शुक्रिया और ऋत्विक धनजानी का भी ज्यादा खाना खाने के लिए शुक्रिया।’

बताते चलें कि मलाइका अरोड़ा ने अकेले क्रिसमस सेलिब्रेट किया था, जबकि अर्जुन कपूर अपनी बहन अंशुला के साथ लंदन में थे। दोनों को अलग-अलग सेलिब्रेट करते देखने पर दोनों के ब्रेकअप के कयास लगाए जा रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here