कर्नाटक के कोलार में एक सरकारी स्कूल का वीडियो हुआ वायरल,जबरन छात्रों को तेजाब देकर साफ करवाए गए टॉइलट

0
276

न्यूज़लिंक हिंदी। कर्नाटक के कोलार में एक सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद अब बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सामने आया है। छात्रों से स्कूल परिसर में ‘सोक पिट’ साफ कराने के बाद अब बेंगलुरु के निजी स्कूल में छात्रों से वॉशरूम साफ करवाया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ छात्रों को शौचालय की सफाई करते देखा गया।

कोलार में स्कूली छात्रों को सोकपिट साफ करने के लिए ‘मजबूर’ करने की घटना कुछ दिन पहले सामने आई थी। इस घटना पर विवाद नहीं थमा था कि अब बेंगलुरु के एक सरकारी स्कूल में छात्रों से शौचालय साफ कराने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने छात्रों पर टॉइलट साफ करने का दबाव बनाया।

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में कथित तौर पर कुछ छात्रों को शहर के आंद्रहल्ली में शौचालय की सफाई करते देखा गया। घटना के बाद, छात्रों के माता-पिता ने आक्रोश जताते हुए स्कूल परिसर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और इसके प्रशासन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अधिकारियों ने कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने घटना की जानकारी लेने के लिए एक बैठक बुलाई है और मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

इस महीने की शुरुआत में, कोलार जिले के एक स्कूल के प्रिंसिपल और दो स्टाफ सदस्यों को इस आरोप में निलंबित कर दिया गया था कि कुछ छात्रों से स्कूल परिसर में ‘सोक पिट’ साफ कराया गया था। सोक पिट शौचालय के गड्ढे के समीप अतिरिक्त पानी सोखने वाला गड्ढा होता है। जिस को पूर्ण रूप से साफ़ करवाया गया था। जिस के बाद  स्कूल की प्रधानाध्यापिका को निलंबित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here