VIDEO: क्या हो गया ऐसा प्रीति जिंटा को देनी पड़ गई सफाई? Bobby Deol की इस वजह से फैली अफवाहें

1998 में रिलीज हुई फिल्म सोल्जर में प्रीति जिंटा को ऐसा नाम मिला जो उनके साथ चिपक गया है दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा का असली नाम खूब वायरल हो रहा है।

0
449

न्यूज़लिंक हिंदी। 1998 में रिलीज हुई फिल्म सोल्जर में प्रीति जिंटा को ऐसा नाम मिला जो उनके साथ चिपक गया है दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया पर प्रीति जिंटा का असली नाम खूब वायरल हो रहा है। अब खास बात ये है कि क्या डिंपल गर्ल का रियल नेम वही है? कई लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं कि प्रीति का असली नाम प्रीतम सिंह है। लेकिन, इस बात में कितनी सच्चाई है ये एक्ट्रेस ने खुद बयां किया है।

हाल ही में प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने प्रीतम सिंह बुलाने के पीछे की सच्चाई बताई है। सोल्जर फिल्म के दौरान बॉबी देओल मजाक में प्रीति को प्रीतम सिंह कहा करते थे। लेकिन, ये मजाक सालों से सुर्खियां बटोर रहा है एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने कई बार सोशल मीडिया पर इस अफवाह को लेकर सफाई भी दी है। उनका असली नाम प्रीति जिंटा ही है वायरल हो रहे वीडियो में प्रीति जिंटा ने अपील करते हुए कहा है कि आशा करती हूं कि मीडिया वाले इस सफ़ाई के बाद अपनी गलती ठीक कर देंगे।

क्यों दे रही एक्ट्रेस सफाई?
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो रिकॉर्ड करके शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस कह रही हैं कि ‘मेरा नाम प्रीति जिंटा है प्रीतम सिंह जिंटा नहीं।’ एक्ट्रेस ने वीडियो में ये भी बताया कि कई जगह उनका नाम गलत लिखा है..प्रीतम सिंह जिंटा तो ये बिल्कुल गलत और फेक है।

ये भी पढ़े : Kanpur: जाजमऊ आगजनी के मामले में कोर्ट में पेश की गई इरफान और रिजवान की CDR, जियो कंपनी को किया तलब

प्रीति जिंटा वीडियो में कह रही हैं- ‘मैं यहां पर इसलिए आई हूं क्योंकि मेरा नाम कभी भी प्रीतम सिंह जिंटा नहीं था। जब मैं पैदा हुई तब मेरा नाम प्रीति जिंटा था और अभी भी प्रीति जिंटा है। शादी के बाद प्रीति G जिंटा हो गया है। मेरे हसबैंड का नाम जीन गुनइनफ है। मैंने गुडइनफ पूरा नाम नहीं लिया सिर्फ G लिया क्योंकि वो बहुत लंबा हो जाता। तो मेरा नाम कभी भी प्रीतिम सिंह जिंटा नहीं था। लोग मुझसे अक्सर सवाल करते हैं कि मैंने क्या अपना नाम बदला है? जी, नहीं मैंने कभी भी नाम नहीं बदला। मेरा नाम पहले से ही प्रीति जिंटा है।’

बॉबी देओल ने दिया रिएक्शन
प्रीति जिंटा के इस पोस्ट पर एक्टर बॉबी देओल ने अपना रिएक्शन दिया है। प्रीति जिंटा के इस वीडियो पर बॉबी देओल ने कमेंट कर लिखा, “प्रीतम सिंह मैंने तुम्हें यह नाम दिया। यह तुम्हें सूट करता है, लेकिन खेद है कि मुझे एहसास नहीं हुआ कि यह लोगों को भ्रमित करेगा। आई लव यू माई प्रीतम सिंह।” इसके साथ स्माइली और हार्ट इमोजी ड्रोप किए हैं।

ये भी पढ़े : सचिन के बाद MS Dhoni को भी BBCI ने दिया ‘रिटायरमेंट’, मैदान पर अब कभी नहीं दिखेगी जर्सी नंबर-7

2016 में की थी शादी
प्रीति जिंटा ने जीन गुडइनफ से साल 2016 में शादी की थी। एक्ट्रेस के दो बच्चे हैं जय और बेटी जिया। एक्ट्रेस फिलहाल फिल्मों से दूर अपने बिजनेस पर ज्यादा फोकस करती हैं। इन्हें बॉलीवुड में पहचान ‘सोल्जर’ फिल्म से मिली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here