VIDEO : अध्यापक ने शिकायत की तो स्मृति ईरानी ने वहीं मिला दिया अधिकारी को फोन, बोलीं- ये अमेठी है और यहां…

केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। जिसका शुक्रवार को दूसरा दिन था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस दौरान एक्शन में नजर आईं।

0
314

न्यूज़लिंक हिंदी। केंद्रीय मंत्री और अमेठी से बीजेपी सांसद स्मृति ईरानी अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर हैं। जिसका शुक्रवार को दूसरा दिन था। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस दौरान एक्शन में नजर आईं। उन्होंने नाराज रिटायर्ड शिक्षकों से मुलाकात कर जिला विद्यालय निरीक्षक को फोन किया और जोरदार फटकार लगाते हुए शासन के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी।

केंद्रीय मंत्री सबसे पहले सुबह 11 बजे एएचएल कोरवा स्थित गेस्ट हाउस से निकलकर हनुमान मंदिर पहुंची। जहां पर उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए और साथ ही साथ जिलाधिकारी व सीडीओ को हनुमान मंदिर के साफ सफाई के लिए विशेष निर्देश दिए। इसके बाद वे मुंशीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत रामदयपुर पहुंची जहां पर उन्होंने लोगों से मुलाकात की। उन्होंने जनसंपर्क कर लोगों की परेशानियों के बारे में जानकारी ली।

क्या है मामला
स्मृति ईरानी तीन दिन को अमेठी दौरे पर हैं। शुक्रवार को वह अमेठी में एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। इस दौरान वहां रिटायर अध्यापकों के एक समूह ने केंद्रीय मंत्री से शिकायत की कि उनके कुछ बकाया का अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। इस पर केंद्रीय मंत्री ने तुरंत डिस्ट्रिक्ट स्कूल इंस्पेक्टर को फोन मिला दिया और उनसे तुरंत सेवानिवृत्त अध्यापकों के बकाए के भुगतान करने को कहा। स्मृति ईरानी ने कहा कि ‘आपकी डेस्क पर जो भी बकाए की फाइल है, उसे आज ही क्लीयर कीजिए।’

कांग्रेस पर साधा निशाना
इस दौरान राशन कार्ड, वृद्ध पेंशन व किसानों के हित के लिए अधिकारियों को निर्देशित करके हुए कहा कि अमेठी की जनता हमारी अपनी है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रामदयपुर से निकलकर केंद्रीय मंत्री मुंशीगंज पहुंची जहां रुककर उन्होंने एक चाय की दुकान पर चाय पी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमसे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी के सांसद रहे, लेकिन उन्होंने यहां पर विकास का किसी भी प्रकार का कोई कार्य नहीं किया है। सिर्फ कागजी कार्रवाई की गई थी।

ये भी पढ़ें : Kanpur: ठंड से बचने के लिए बुजुर्ग का जुगाड़, श्मशान घाट में जलती चिता के बगल में लेटा, देखे वीडियो

उन्होंने आगे कहा कि हमारे संसदीय कार्य में कागजों पर नहीं धरातल पर कार्यवाही होगी और काम भी पूरी निष्ठा से कराया जा रहा है। बीजेपी सरकार में अमेठी में विकास बहुत ही तेजी से किया जा रहा है। जो जनता भी जानती है। आज अमेठी अपनी छाप छोड़ने में किसी भी संसदीय क्षेत्र से पीछे नहीं रह गई है। आज अमेठी में क्या नहीं है। अमेठी विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर है।

डीआईओएस को फोन कर जमकर लगाई फटकार
इस दौरान अमेठी में जिला विद्यालय निरीक्षक की कार्य प्रणाली से नाराज रिटायर्ड शिक्षकों ने सांसद स्मृति ईरानी से शिकायत कर दी। शिकायत मिलते ही स्मृति ईरानी ने डीआईओएस को फोन कर जमकर फटकार लगाई और निर्देशों का पालन करने की नसीहत दी। स्मृति ईरानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। दरअसल, रिटायर्ड शिक्षक पेंशनर एसोसिएशन के जिला सचिव रामलखन मिश्र कई रिटायर्ड शिक्षकों के साथ पहुंचे और जिला विद्यालय निरीक्षक के खिलाफ वेतन न देने की शिकायत सांसद से की।

शिकायत मिलते ही सांसद ने जिला विद्यालय विद्यालय निरीक्षक को फोन पर शिकायत की जानकारी दी। काफी देर तक फोन पर जिला विद्यालय निरीक्षक रीता सांसद को सफाई देती रही जिससे सांसद नाराज हो गई और कहा कि आप शासन के आदेशों का पालन नहीं कर रही हैं। इस भीषण ठंड में बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षकों को दौड़ा रही है। ये अमेठी है और यहां की जनता अपने सांसद तक सबूतों के साथ आसानी से पहुंच जाती है।

ये भी पढ़ें : कोहरे का कोहराम : खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 फ्लाइट निर्धारित समय से काफी लेट, यात्री परेशान

केंद्रीय मंत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
शिक्षा अधिकारी से बातचीत का स्मृति ईरानी का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है, जो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि स्मृति ईरानी ने शिक्षा अधिकारी से कहा कि ‘अमेठी का हर निवासी अपनी समस्या लेकर सीधे मेरे पास आ सकता है।’ उन्होंने कहा कि ‘योगी आदित्यनाथ की सरकार भी चाहती है कि सभी अध्यापकों को उनके बकाए का भुगतान होना चाहिए, इसलिए तुरंत कार्रवाई कीजिए।’

अमेठी के अपने दौरे पर भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर भी गाहे-बगाहे निशाना साधा। एक कार्यक्रम में स्मृति ईरानी ने कहा कि राहुल गांधी 15 साल तक अमेठी के सांसद रहे लेकिन अमेठी के विकास के लिए उन्होंने कुछ नहीं सोचा। उन्होंने केवल मुंशीगंज को अपना गेस्ट हाउस बनाया। ईरानी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी तो अमेठी में ठीक से एक नाला भी नहीं बनवा पाए। भाजपा की सरकार में अमेठी में धरातल पर काम हुआ है और तेजी से विकास कार्य पूरे हुए हैं और पूरे किए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here