Rashmika Mandanna संग सगाई की खबरों पर Vijay Deverakonda ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मीडिया वाले हर दो साल में..’

ग्लैमर वर्ल्ड के चर्चित रूमर्ड कपल्स में एक नाम रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का भी है। पिछले कुछ सालों से दोनों गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

0
313

न्यूज़लिंक हिंदी। ग्लैमर वर्ल्ड के चर्चित रूमर्ड कपल्स में एक नाम रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का भी है। पिछले कुछ सालों से दोनों गुपचुप तरीके से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक खबर सामने आई थी कि दोनों इसी साल फरवरी में सगाई करने जा रहे हैं।

कहते हैं, ‘इश्क और मुश्क छुपाए नहीं छुपते’। रश्मिका और विजय के साथ भी कुछ ऐसा है। भले ही दोनों एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते पर हमेशा चुप्पी साधे रहे हों, लेकिन डेट या फिर वेकेशन की झलकियां उनके अफेयर की अफवाहों को हवा दे ही देती हैं। हाल ही में, जब खबर आई कि यह रूमर्ड कपल सगाई कर रहा है तो फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि विजय और रश्मिका इसी साल फरवरी के दूसरे हफ्ते में सगाई करने जा रहे हैं। अब सगाई की खबरों पर एक्टर का भी रिएक्शन सामने आ गया है।

ये भी पढ़े : One Nation One Election: AAP ने भी किया ‘एक देश एक चुनाव’ का विरोध, समिति को लिखी चिट्ठी

रश्मिका मंदाना संग सगाई की खबरों पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी
रश्मिका और विजय भले ही अपने रिलेशनशिप को लेकर चुप्पी साधे रहे हों, लेकिन दोनों को कई बार एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा जा चुका है। वहीं बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि ये रूमर्ड कपल बहुत जल्द सगाई करने वाले हैं। वहीं अब विजय देवरकोंडा ने इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने इस अफवाहों को सीरे से नकार दिया है।

विजय ने कहा-मीडिया हर दो साल पर मेरी शादी करवाना चाहती है
एक बातचीत के दौरान विजय ने कहा कि ‘मैं फरवरी में कोई सगाई या शादी नहीं करने जा रहा हूं। ऐसा लगता है कि मीडिया वाले हर दो साल में मेरी शादी करवाना चाहते हैं। मैं हर साल अपने बारे में इस तरह की खबरें सुनता हूं। वो बस मुझे पकड़ने और मेरी शादी के इंतजार में घूम रहे हैं।’

रश्मिका संग एक्टर का मालदीव वेकेशन
विजय देवरकोंडा और रश्मिका ने मालदीव में वेकेशन एंजॉय करते हुए देखा गया है। दोनों ने भले अपनी सिंगल तस्वीरें सोशल मीडिया शेयर की थीं, लेकिन फैंस ने उनकी ये चोरी पकड़ ली थी। रश्मिका ने विजय के सनग्लासेस में फोटोज शेयर की, जिस वजह से उनके इस सीक्रेट ट्रिप का खुलासा हो गया था।

ये भी पढ़े : Railway Recruitment 2024: असिस्टेंट लोको पायलट पदों पर निकलीं भर्तियां, ये डिग्री वाले युवा आज से करें आवेदन

विजय का वर्कफ्रंट
विजय देवरकोंडा बहुत जल्द फिल्म ‘फैमिली स्टार’ में नजर आने वाले हैं। उन्हें आखिरी बार सामंथा रुथ प्रभु के साथ फिल्म ‘खुशी’ में देखा गया था।

रश्मिका का वर्कफ्रंट
रश्मिका हाल ही में रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आयीं थी एनिमल एक सुपरहिट फिल्म थी। एनिमल की ग्रैंड सक्सेस के बाद रश्मिका अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ की तैयारी में जुट गई है। इन दिनों वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्थ हैं। अल्लू अर्जुन स्टारर ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here