न्यूज़लिंक हिंदी। विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को पूर्ण रूप से मतदान होंगे, इसी के चलते राज्य में 15 अक्टूबर से आचार संहिता भी लागू है लेकिन इसका सख्ती से पालन अभी नहीं किया जा रहा है।
जहां राज्यभर से सी-विजिल ऐप पर 12 सौ से ज्यादा शिकायतें और 100 करोड़ रुपयों से ज्यादा की संपत्ति भी जब्त की गई है। हालांकि ज्यादातर शिकायतों का निपटारा चुनाव आयोग की ओर से ही कर दिया गया है।
राज्य सरकार और केंद्र सरकार की कई प्रवर्तन एजेंसियां की ओर से इस मामले में मुख्य कार्रवाई भी की गई है, जिसमें अवैध संपत्ति, शराब, ड्रग्स और कीमती धातुओं समेत कुल मिलाकर 100 करोड़ 40 लाख रुपये की संपत्ति भी जब्त की गई है।
हालांकि मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने साथ ही यह भी कहा है कि राज्य में आचार संहिता का सख्ती से पालन किया जा रहा है। इससे पहले भी कई जगहों से करोड़ों की रकम जब्त की गई थी।
शुक्रवार, 25 अक्टूबर को हिंगोली क्षेत्र से एक करोड़ 40 लाख 35 हजार रुपए जब्त किए गए थे, हिंगोली जिला पुलिस की लोकल क्राइम ब्रांच ने यह कार्रवाई मुख्य रूप से की थी। हिंगोली बस डिपो के पास से दो गाड़ियों में रकम भी जब्त की गई थी। अब 100 करोड़ 40 लाख रुपयों की संपत्ति अभी तक जब्त की गई है।

