Viral post: ‘राम मंदिर निर्माण से पहले आत्मदाह करूंगा’, कपिल सिब्बल की इस वायरल हो रही पोस्ट का जानिए सच…

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की इन दिनों एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वो राम मंदिर निर्माण से पहले आत्मदाह कर लेंगे।

0
288

न्यूज़लिंक हिंदी। कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल की इन दिनों एक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसमें उन्होंने कहा है कि वो राम मंदिर निर्माण से पहले आत्मदाह कर लेंगे। आखिर कपिल सिब्बल की वायरल हो रही इस पोस्ट का सच क्या है चलिए आपको बताते हैं-

सोशल मीडिया पर कपिल सिब्बल की जो पोस्ट वायरल हो रही है, वो पोस्ट 29 जुलाई 2020 की तारीख़ की बताई जा रही है। जिसके ज़रिए दावा किया जा रहा है कि कपिल सिब्बल ने राम मंदिर निर्माण से पहले आत्मदाह करने को कहा था। इस वायरल पोस्ट में कपिल सिब्बल की तस्वीर के साथ पोस्ट का स्क्रीन शॉट लगाया है, जिस पर लिखा है, मैं आज भी अपनी बात पर क़ायम हूं, राम मंदिर निर्माण से पहले आत्मदाह करूंगा।

आत्मदाह के दावे को लोग याद दिला रहे
कपिल सिब्बल की पोस्ट का ये स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इस पोस्ट को शेयर करके कपिल सिब्बल पर तंज कर रहे हैं कि अब तो राम मंदिर के उद्घाटन की तारीख भी सामने आ गई है और उन्हें उनकी पोस्ट के आत्मदाह के दावे को याद दिला रहे हैं।

सांसद ने वायरल पोस्ट पर दी सफाई
इस वायरल पोस्ट पर अब सांसद की सफ़ाई सामने आई है। कपिल सिब्बल ने वायरल पोस्ट को रिशेयर करते हुए उसे गलत बताया है और कहा कि ये पोस्ट भी झूठी है। इससे पहले एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने कहा कि इस झूठी पोस्ट को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। इससे पता चलता है कि हमारे देश में राजनीतिक बहस का स्तर किस हद तक गिर गया है।

ये भी पढ़ें :Politics: कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने बड़ा बयान देते हुए कहा- अखिलेश INDIA गठबंधन का हिस्सा नहीं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here