Visakhapatnam Train Fire: तिरुमला एक्सप्रेस के चार डिब्बों में लगी आग, रखरखाव के लिए कोचिंग डिपो में जा रहे थे डिब्बे

0
248

न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम रेलवे स्टेशन पर रविवार सुबह तिरुमाला एक्सप्रेस (Tirumala Express) की चार बोगियों में आग लग गई। एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार ट्रेन के खाली डिब्बे में आग लगी है। यह डिब्बे रखरखाव के लिये कोचिंग डिपो ले जाये जा रहे थे। ट्रेन में आग लगने की सूचना मिलते ही तुरंत बुझा दिया गया। घटना सुबह करीब 10 बजे हुई।

विशाखापट्टनम के पुलिस आयुक्त शंकाब्रत बागची ने बताया कि सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर विजाग रेलवे स्टेशन पर खड़ी तिरुमाला एक्सप्रेस की चार बोगियों में आग लगी। उस समय उन बोगियों में कोई यात्री नहीं था। इसलिए कोई बड़ी घटना नहीं हुई है। घटनास्थल से फोरेंसिक साक्ष्य एकत्र करने और फोरेंसिक साक्ष्यों की जांच करने के लिये टीम को मौके पर बुलाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here