Vrindavan: ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन को लगी लंबी कतार, रविवार को हुई महिला श्रद्धालुओं की मौत के बाद चाक चौबंद व्यवस्था करने में जुटा प्रशासन 

0
213

न्यूजलिंक हिंदी,वृंदावन। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में क्रिसमस वाले दिन भी भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होता चला जा रहा है। रविवार को लाइन में लगी दो महिला श्रद्धालुओं की मौत तबीयत खराब होने के कारण प्रशासन द्वारा रेलिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में लगभग 2 किलोमीटर तक लंबी लाइन श्रद्धालुओं की देखने को मिली।ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में सोमवार को सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए नगर के प्रमुख चौराहों पर देखने को मिली, वहीं पूरे वृंदावन शहर में जाम की स्थिति पैदा हो गई ।

ये भी पढ़ें: Kanpur News: शहीद करन सिंह यादव का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, परिजनों में मचा कोहराम 

मंदिर आने वाले हर रास्ते पर भीड़ का ही नजर आ रहा था ।प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाएं चरमराती नजर आई बांके बिहारी मंदिर से लेकर विद्यापीठ चौराहे एवं विद्यापीठ चौराहे से लेकर फोगला आश्रम तक लगभग 2 से 3 किलोमीटर की लंबी लाइन देखने को मिली ।श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन करने के लिए आतुर दिखे।

श्रद्धालुओं ने बताया कि वह लगभग दो घंटे से लाइन में लगे हुए हैं ना तो आगे बढ़ रहे हैं और ना ही पीछे जा पा रहे हैं। तमाम बच्चे, बुजुर्ग एवं महिलाएं लाइन में खड़े होकर परेशान नजर आ रहे थे। बांके बिहारी मंदिर में प्रवेश और निकास के लिए पांच द्वार बने हुए हैं, जिसमें श्रद्धालुओं को गेट नंबर 2, 3 एवं 4 से प्रवेश दिया जाता है। गेट नंबर 1 एवं 5 से निकाला जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here