आज लोकसभा में पेश किया जाएगा वक्फ संशोधन बिल, पुलिस को किया गया अलर्ट

0
132

आज लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल आने से पहले कानपुर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर बनी हुई है। और खुफिया रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया और दंगा नियंत्रण का अभ्यास भी किया।

साथ ही पुलिस अधिकारियों ने पीएसी के साथ पैदल मार्च किया और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। ये भी बता दें खुफिया की रिपोर्ट के बाद पुलिस को अलर्ट किया गया है।

साथ ही लोकसभा में बुधवार को वक्फ संशोधन बिल आएगा। बीते दिनों नमाज के दौरान कई लोगों ने काली पट्टी बांधकर इसका विरोध भी किया था। इसे देखते हुए खुफिया की रिपोर्ट के बाद पुलिस को अलर्ट भी किया गया है।

सभी जोन में पुलिस अधिकारियों ने पीएसी की चार कंपनियों के साथ पैदल मार्च करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही मुहल्ले में बच्चों के साथ गली क्रिकेट खेलकर दोस्ताना माहौल भी तैयार किया।

और डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी, एडीसीपी सेंट्रल राजेश कुमार श्रीवास्तव ने बेकनगंज, अनवरगंज और चमनगंज में फोर्स के साथ माकड्रिल कर दंगा नियंत्रण का पूर्ण अभ्यास किया।

वहीं, पूर्वी जोन के डीसीपी श्रवण कुमार सिंह, एडीसीपी पूर्वी मनोज कुमार पांडेय ने जाजमऊ क्षेत्र में गणमान्य लोगों के साथ बातचीत की।

इसके अलावा पुलिस अधिकारियों ने पीएसी व थाने के फोर्स के साथ पूरे इलाके का भ्रमण किया। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील भी की। बाबूपुरवा ईदगाह पहुंचे डीसीपी और एडीसीपी ने वहां क्रिकेट खेल रहे बच्चों के साथ हाथ भी आजमाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here