न्यूज़लिंक हिंदी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराकर छठी बार वनडे विश्व कप का खिताब जीत लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में कंगारुओं ने छह विकेट से जीत हासिल की। ऑस्ट्रेलिया ने साथ ही भारत के लगातार 10 जीत का सिलसिला भी तोड़ दिया। मैच के बाद सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। वहीं, पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी फाइनल मैच के बाद पोस्ट किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में पोस्ट कर लिखा- क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को बधाई! क्या कमांडिंग परफॉर्मेंस किया फाइनल में।

वहीं पाकिस्तान की ओर से और भी कई क्रिकेटर्स ने रिएक्ट किया है। स्विंग के किंग वसीम अकरम ने लिखा- विश्व चैंपियन बनने के लिए ऑस्ट्रेलिया को बधाई। ऑसी ऑसी ऑसी ओए ओए ओए। साथ ही इस पोस्ट में उन्होंने शनायरा को टैग किया है। दरअसल शनायरा वसीम अकरम की पत्नी हैं। वह ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं।
India has lost the World Cup. If there was anyone who could have stopped them, has stopped them. pic.twitter.com/WMIMbcmEaO
— Shoaib Akhtar (@shoaib100mph) November 19, 2023
शोएब अख्तर ने कहा- ऑस्ट्रेलिया ने विश्व कप छठी बार जीत लिया है। 1987 से जीतते आ रहे हैं। ये टीम कुछ न कुछ तो करती है तभी इतने विश्व कप जीतती है। हिंदुस्तान फाइनल तक बाइलक नहीं पहुंचा, अच्छा खेलकर पहुंचा था। टीम इंडिया लड़कर पहुंची, लगातारा 10 मैच जीतकर पहुंची थी। विकेट को देखकर मुझे अफसोस हुआ। मुझे ऐसा लगा कि फाइनल के लिए और बेहतर विकेट हो सकती थी। विकेट थोड़ा तेज होता या बाउंस होता, अगर आप लाल वाली मिट्टी पर मैच करा देते तो टॉस पर इतना निर्भर नहीं होना पड़ता। टॉस जैसे ही आप हारे तो आपने सोचा कि हम स्पिनर को लगाकर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को फंसा लेंगे, जो कि नहीं हो सका। मुझे टीम इंडिया की अप्रोच अच्छी नहीं लगी। भारत वर्ल्ड कप हार चुका है। अगर कोई था जो उन्हें रोक सकता था, तो वह ऑस्ट्रेलिया ही थी, जिन्होंने रोक दिया है।

