मौसम: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से बढ़ेगी ठंड, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

तमिलनाडु और केरल में पहले से ही भारी बारिश हो रही है। तमिलनाडु में तो भारी बारिश के चलते राजधानी चेन्नई में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

0
389

न्यूज़लिंक हिंदी। मौसम विभाग ने शनिवार से सोमवार तक मुंबई में बारिश का अनुमान जताया है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने गुजरात, महाराष्ट्र के तटीय इलाकों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान के मुताबिक, अगले हफ्ते दक्षिणी राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश हो सकती है। महाराष्ट्र के थाणे, पालघर और रायगढ़ में भी शनिवार और रविवार को भारी बारिश का अनुमान है।

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसके वजह से कई राज्यों में बेमौसम बरसात हो सकती है। आपको बता दें कि तमिलनाडु और केरल में पहले से ही भारी बारिश हो रही है। तमिलनाडु में तो भारी बारिश के चलते राजधानी चेन्नई में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। तमिलनाडु और पुडुचेरी में तूफान आने की भी आशंका जाहिर की गई है।

ठंड बढ़ने और बर्फबारी का अनुमान
मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश में रविवार को कुछ जगहों पर बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हिमाचल में ऊंचे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी का अनुमान है, जिससे मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ सकती है।

ये भी पढ़ें :इजरायल और हमास के बीच रोका गया युद्ध, छोड़ा गया बंधकों का पहला ग्रुप, 13 इजरायली और 12 थाई नागरिक शामिल

मौसम विभाग का कहना है कि जम्मू कश्मीर में जल्द ही तापमान में और गिरावट आने के आसार हैं। कश्मीर में अभी धुंध छाई हुई है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही रहने के आसार हैं। जम्मू कश्मीर में भी अगले हफ्ते हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here