Weather Update: बरेली और पीलीभीत में हुई बूंदाबांदी,और शाहजहांपुर में हुई बारिश, बढ़ी गलन सर्द हवा से कांपे लोग

बरेली और पीलीभीत में हुई बूंदाबांदी, बरेली में रात का पारा गलन का अहसास कराने लगा है।

0
166

न्यूज़लिंक हिंदी। बरेली और पीलीभीत में हुई बूंदाबांदी, बरेली में रात का पारा गलन का अहसास कराने लगा है। दिन में सर्द हवा के चलते धूप बेअसर साबित हो रही है।

जबकि, रविवार को न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन का तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आगे भी तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहने का पूर्वानुमान भी जताया गया है। रात में बूंदाबांदी होने से गलन बढ़ गई है। पीलीभीत में सोमवार तड़के बूंदाबादी हुई है। वहीं सर्द हवा से कंपकंपी भी छूटने लगी है।

11 दिसंबर से दिन और रात का पारा दो डिग्री तक गिर सकता है। अनुकूल माहौल बनने पर कहीं-कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है। जहां बारिश नहीं होगी, वहां कोहरे का घनत्व भी बढ़ेगा। खासकर तराई के इलाकों में घना कोहरा छाने का पूर्ण अनुमान भी है।

पीलीभीत में रविवार को साफ रहने के बाद मौसम ने सोमवार फिर से करवट ली है। सुबह पांच बजे से हो रही बूंदाबांदी से मौसम में सर्दी का असर बढ़ गया है। सुबह के वक्त बादल छाए रहे। सर्द हवा ने लोगों को परेशान किया है। सुबह के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखा।

स्कूली बच्चे और जरूरी काम वाले लोग ही घरों से ही बाहर निकले। शहर के मुख्य डाकघर के पास लोगों कागज और पत्ते जलाकर हाथ भी सेंकते दिखे। स्टेशन और छतरी चौराहे के पास भी लोग हाथ सेंकते हुए भी नजर आए।

शाहजहांपुर में सोमवार सुबह करीब चार बजे हल्की बारिश होने से ठंड और भी ज्यादा बढ़ गई है। शहर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस भी दर्ज किया गया। उत्तर और पूर्वी दिशा की ओर से हवा चल रही है। 0.4 मिलीमीटर बारिश भी हुई। इसके बाद आठ बजे से धूप भी खिल गई। हालांकि गलन अभी तक बरकरार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here