न्यूज़लिंक हिंदी। अगले पांच दिनों तक आसमान साफ रहने की वजह से वर्षा होने की कोई संभावना नहीं है। दिन की गर्मी बढ़ सकती है, और असमान साफ़ रहने पर रात में गुलाबी सर्दी महसूस हो सकती है। चंद्र शेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कानपुर (सीएसए) और भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) से प्राप्त मौसम पूर्वानुमान के अनुसार कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस सुनील ने बताया कि यह परिवर्तन दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा की वजह से होगा। धीरे-धीरे रात की ठंड बढ़ती जाएगी।
ये भी पढ़े: Air Force Day : इंडियन एयरफोर्स ने 72 वर्ष बाद बदला अपना झंडा, जानिए क्या हुआ बदलाव
डॉ. एसएन सुनील ने बताया कि देश भर में मौसम प्रणाली बदल रही है। दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी की रेखा लखनऊ, सतना, नागपुर, परभणी, पुणे और अलीबाग से होकर गुजर रही है। अगले 48 घंटों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ हिस्सों के साथ-साथ महाराष्ट्र के अधिक हिस्सों से दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी हो सकती है। इसके लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं। उन्होंने बताया कि 8 अक्टूबर तक एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पहाड़ों को प्रभावित करने की संभावना है। उत्तरी आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और आसपास के क्षेत्रों पर एक परिसंचरण होगा। बांग्लादेश के कुछ हिस्सों और आसपास के इलाकों पर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। लक्षद्वीप पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। इसके साथ ही एक ट्रफ रेखा बांग्लादेश और आसपास के क्षेत्रों में मणिपुर से पूर्वी बिहार तक फैली हुई है।
ये भी पढ़े: इज़रायल जंग में फंसी बॉलीवुड अभिनेत्री नुसरत भरूचा की वतन वापसी, चेहरे पर दिखीं टेंशन
