न्यूजलिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। यूपी के कई जिलों में खिली धूप से लोगों को दो महीने से चली आ रही ठंड से राहत मिली है। लेकिन, जल्द ही मौसन करवट लेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक फरवरी से उत्तर प्रदेश के कई जिला में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। यह मौसम 5 फरवरी तक रह सकता है।
सर्दी से इन दिनों मिली राहत ज्यादा दिन के लिए नहीं है। मौसम विभाग ने जल्द ही शहर के मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। उत्तर पश्चिमी हवाओं के कमजोर होने पर बारिश का अंदेशा जताया है। ओले भी पड़ सकते हैं। बारिश फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकती है। अभी उत्तर पश्चिमी हवाओं के कमजोर होने से सर्दी से राहत मिली है। धूप निकलने की वजह से सर्दी का सितम कम हुआ है।
मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि एक फरवरी से मौमस में बदलाव दिख सकते हैं। वर्ष 2018 के बाद इस बार जनवरी महीना सबसे शुष्क रहा था। इस वजह से खेतिहर भूमि को नुकसान हो रहा था। अब एक से पांच फरवरी तक बारिश के साथ ओला गिरने की भी संभावना है। सोमवार का दिन तों तेज धूप की वजह से गर्म पिछले दिनों से गर्म महसूस हुआ है।
मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों सुबह एवं रात्रि के समय कड़ाके की ठंड और घने कोहरा छाये रहने तथा दोपहर के समय धूप निकलने के आसार हैं। पश्चिमी विछोभ के कारण एक एंटी साइक्लोन बनता है, जिससे उत्तर पश्चिमी हवाओं पर कुछ समय के लिए हल्की रोक लग जाती है। सर्दी मैं थोड़ी राहत हो जाती है।
देश भर में मौसम प्रणाली:
कृषि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान और जम्मू-कश्मीर क्षेत्र पर बना हुआ है। एक प्रेरित चक्रवाती परिसंचरण उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और इससे सटे पंजाब और हरियाणा पर है। 3 फरवरी को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के पास पहुंचने की संभावना है। जेट स्ट्रीम औसत समुद्र तल से 12.6 किमी ऊपर है इसमें दवाओं की गति 142-160 नॉट है।
ये भी पढ़ें : UP में प्रशासनिक फेरबदल, कानपुर डीएम को भेजा मुरादाबाद, विशेष सचिव दिव्यांशु पटेल बने मुरादाबाद के नगर आयुक्त
