Weather Updates: दिल्ली-UP, राजस्थान में ठंड का रेड अलर्ट,जारी, IMD ने बताया- कब तक जारी रहेगा सर्दी का सितम

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम लोगों को सता रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर-भारत के लोगों को ठंड के कहर से राहत नहीं मिलने वाली है।

0
294

न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का सितम लोगों को सता रहा है। आने वाले कुछ दिनों तक उत्तर-भारत के लोगों को ठंड के कहर से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने उत्तर भारत के इलाकों के लिए अगले 4 से 5 दिनों तक कड़ाके की ठंड और कोहरे का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले 5 दिनों के दौरान उत्तर भारत में घने कोहरे की स्थिति बनी रहने की संभावना है, जबकि अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी रहेगा।

आपको बता दें कि पहाड़ी राज्यों कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में शीत लहर भी मुश्किल का सबब बनी हुई है। इस बीच मौसम विभाग ने अपने लेटेस्ट अपडेट में बताया कि दिल्ली, यूपी, राजस्थान, बिहार, पंजाब, हरियाणा राजस्थान समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में 21 और 22 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। साथ ही अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़े : Maldives: मालदीव के राष्ट्रपति ने भारतीय प्लेन को नहीं दी मंजूरी, मुइज्जू की इस जिद से चली गई बच्चे की जान

उत्तर भारत के अधिकतर राज्य घने कोहरे की चपेट में हैं। यूपी, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश में सर्दी के बीच घने कोहरे और शीतलहर से ट्रेनों की रफ्तार सुस्त पड़ी है। तो वहीं, फ्लाइट्स भी लेट हो रही हैं। कई उड़ानों को रद्द किया गया है।

IMD ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, राजस्थान, मध्य प्रदेश में ठंड और घने कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश में भी कड़ाके की ठंड है। प्रदेश के 12 जिलों में शीतलहर का अलर्ट है। अगले तीन दिनों तक पंजाब हरियाणा और राजस्थान में भी घना कोहरा छाया रहेगा।

ये भी पढ़े : Kanpur: सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष चंद्रेश सिंह की हार्ट अटैक से मौत, कुछ समय पहले बीजेपी का थामा था हांथ

मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार सुबह 5.30 बजे पंजाब के पटियाला में 50 मीटर विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई जबकि दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर जीरो विजिबिलिटी रही। इसके अलावा पालम में 50 मीटर और सफदरजंग में 200 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। हरियाणा के चंडीगढ़ में 25 मीटर, हिसार में 50 मीटर, राजस्थान के चूरु और बीकानेर में 50 मीटर, बरेली और झांसी में 25 मीटर, मध्य प्रदेश के भोपाल में 25 मीटर और सागर एवं सतना में 50 मीटर‌ विजिबिलिटी रिकॉर्ड की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here