न्यूज़लिंक हिंदी। हरियाणा पंजाब की ओर सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर प्रदेश के मौसम पर नजर आने लगा है। प्रदेश के कई जिलों में गुरुवार शाम से शुक्रवार की सुबह तक कई इलाकों में बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं राज्य के कई इलाकों में धूल भरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक मो. दानिश के मुताबिक, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, संभल, बदायूं व आसपास के इलाकों में धूल भरी आंधी को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़े : कांग्रेस ने तेलंगाना में किया बड़ा एलान, 6 महीने के भीतर जातिगत जनगणना कराएगी
अलीगढ़ में चार मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। वहीं गाजियाबाद, मथुरा, वृंदावन व आसपास के इलाकों में भी बारिश हुई। वहीं मौसम विशेषज्ञ शुक्रवार को भी बारिश की संभावना जता रहे हैं। इसके साथ ही लखनऊ में भी बूंदाबांदी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

