Weight Loss Drinks: अब सर्दियों में भी कंट्रोल करे अपना वजन, रोजाना पिएं गर्म पानी में मिलाकर ये चीजें

0
107

न्यूज़लिंक हिंदी। सर्दियों में अक्सर लोगों को वजन बढ़ने की समस्या होती है। हालांकि इस मौसम में वेट बढ़ने के कई कारण हैं। सर्दियों में खाने की क्रेविंग बढ़ जाती है जिसमें कैलोरी युक्त फूड्स शामिल होते हैं। इसके अलावाा लोग ठंड की वजह से भी फिजिकल एक्टिविटी करने से कतराते हैं। ऐसे में आप कुछ ड्रिंक्स को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं।

यूं तो वजन कम करना कभी भी आसान नहीं होता है, लेकिन सर्दियों के मौसम में वेट कंट्रोल करना और भी मुश्किल हो जाता है। इस मौसम में हमारी डाइट ऐसी होती है, इसमें कैलोरी युक्त फूड्स की मात्रा अधिक होती है। हालांकि इस मौसम में लोग शरीर को फिट रखने के लिए तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं। सर्दियों में ठंड की वजह से लोग एक्सरसाइज करने से भी कतराते हैं, लेकिन कुछ ड्रिंक की मदद से आप बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

गर्म पानी, नींबू और शहद
इस ड्रिंक को बनाने के लिए गर्म पानी में एक चम्मच नींबू का रस और थोड़ा-सा शहद मिलाएं। इसे रोजाना खाली पेट सुबह पी सकते हैं, इससे वजन कम होने में मदद मिल सकती है। नींबू विटामिन-सी और एंटी ऑक्सीडेंट का समृद्ध स्रोत है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है।

गर्म पानी और दालचीनी
दालचीनी भी वजन कम करने में मददगार है। इस ड्रिंक को बनाने के लिए गर्म पानी में दालचीनी की स्टिक या पिसी हुई दालचीनी भी मिला सकते हैं। यह ड्रिंक वजन कम करने के अलावा रक्त शर्करा के स्तर को भी सामान्य रखता है।

अदरक की चाय
इसे बनाने के लिए सबसे पहले अदरक के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। अब पैन में पानी गर्म करें, फिर इसमें अदरक के टुकड़े डालें और इसे अच्छी तरह उबाल लें। फिर इसे छानकर पिएं, चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकते हैं।

ग्रीन टी बैग
ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट और कैटेचिन से भरपूर होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। इसे बनाने के लिए गर्म पानी में टी बैग को कुछ मिनट के लिए भिगोकर रखें। जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वजन आसानी से कम हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here