West Bengal: जेलों में 196 शिशुओं ने लिया जन्म, हाईकोर्ट के सामने आया हैरान करने वाला मामला, महिला कैदी हो रहीं गर्भवती

आज अदालत के सामने एक जनहित याचिका दायर (पीआईएल) की गई। जिसमें जानकारी दी गई कि राज्य की जेलों में महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं। इसमें बताया गया कि जेलों में अपनी सजा काटने के दौरान महिला कैदी गर्भवती हो रहीं हैं।

0
267

न्यूज़लिंक हिंदी। कलकत्ता उच्च न्यायालय के सामने एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बता दे कि गुरुवार यानी आज अदालत के सामने एक जनहित याचिका दायर (पीआईएल) की गई। जिसमें जानकारी दी गई कि राज्य की जेलों में महिला कैदी गर्भवती हो रही हैं। इसमें बताया गया कि जेलों में अपनी सजा काटने के दौरान महिला कैदी गर्भवती हो रहीं हैं।

एक बहुत ही गंभीर मामला है
जानकारी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति टीएस शिवगनामन और न्यायमूर्ति सुप्रतिम भट्टाचार्य की पीठ के सामने लाई गई। याचिका में अदालत से सुधार गृहों के पुरुष कर्मचारियों के उन बाड़ो में काम करने पर रोक लगाने का अनुरोध किया गया, जहां महिला कैदियों को रखा जाता है। इसमें कहा गया कि यह एक बहुत ही गंभीर मामला है।

196 शिशुओं ने जन्म लिया
न्याय मित्र ने अदालत को बताया कि जेलों में अब तक कम से कम 196 शिशुओं ने जन्म लिया है। यह मामला जेल के अंदर बंद महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा है। उन्होंने अदालत से आग्रह किया कि सुधार गृहों के पुरुष कर्मचारियों का उन बाड़ों में प्रवेश पूरी तरह रोका जाए, जहां महिला कैदियों को रखा जाता है।

ये भी पढ़ें : Kanpur: ट्रक ने स्कूली वैन को मारी जोरदार टक्‍कर, कई बच्‍चे घायल

बता दे कि मुख्य न्यायाधीश शिवगनामन ने इस मामले में आदेश पारित किया और कहा, हमारे संज्ञान में लाया गया यह मु्दा बहुत गंभीर है। हम इन सभी मामलों को आपराधिक मामलों की सुनवाई करने वाली पीठ को स्थानांतरित (ट्रांसफर) करना उचित समझते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here