West Bengal: पीएम मोदी ने महिला रैली को किया संबोधित, TMC पर लगाए आरोप बोले- संदेशखाली में जो कुछ हुआ…

जब मोदी को कोई कष्ट होता है - तो यही माताएं-बहनें-बेटियां कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं। आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी कह रही है... मैं हूं मोदी का परिवार!

0
219

न्यूज़लिंक हिंदी, पश्चिम बंगाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला रैली को संबोधित करने पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के बारासात पहुंचे। पीएम मोदी ने रैली की शुरुआत ‘भारत माता की जय, जय मां काली, जय मां दुर्गा, जय मां दुर्गा’ नारे के साथ किया। उन्होंने संदेशखाली मामले में ममता बनर्जी की सरकार को जमकर घेरा।

कांग्रेस के राज में नारीशक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ
पीएम ने कहा कि बंगाल की ये भूमि नारीशक्ति की बहुत बड़ी प्रेरणा केंद्र रही है, यहां से नारीशक्ति ने देश को दिशा दी है। इस धरती ने अनेक शक्ति स्वरूपा इस देश को दी है, लेकिन इसी धरती पर तृणमूल कांग्रेस के राज में नारीशक्ति पर अत्याचार का घोर पाप हुआ है। संदेशखाली जो कुछ भी हुआ, उससे किसी का भी सिर शर्म से झुक जाएगा, लेकिन यहां की TMC सरकार को, आपके दुख से कोई फर्क नहीं पड़ता।

TMC सरकार बंगाल की महिलाओं के गुनाहगारों को बचाने के लिए पूरी शक्ति लगा रही है, लेकिन उन्हें पहले हाइकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट से भी राज्य सरकार को झटका लगा है।

भाजपा ने देश में ‘नारीशक्ति वंदन अभियान’ शुरू किया
पीएम ने कहा, आज का ये विशाल कार्यक्रम इस बात का साक्षी है कि भाजपा कैसे नारीशक्ति को विकसित भारत की शक्ति बना रही है। 9 जनवरी को भाजपा ने देश में ‘नारीशक्ति वंदन अभियान’ शुरू किया था, इस दौरान देश भर में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संवाद किया गया। आज यहां पश्चिम बंगाल में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी बहनों का इतना विराट सम्मेलन हो रहा है।

उन्होंने आगे कहा,”आज का कार्यक्रम भाजपा के इस विश्वास का प्रमाण है कि नारी शक्ति ही वह शक्ति है जो हमें विकसित भारत की ओर ले जाएगी। 9 जनवरी को बीजेपी ने नारी शक्ति वंदन अभियान की शुरुआत की। हमें पूरे भारत में लाखों स्वयं सहायता समूहों से संदेश प्राप्त हुए हैं। मैं आप सभी का स्वागत करता हूं।”

मैं हूं मोदी का परिवार
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में NDA की वापसी पक्की देखकर, INDI alliance के सारे नेता बौखला गए हैं। इस इंडी गठबंधन के भ्रष्टाचारी लोग आजकल मेरे परिवार के बारे में पूछ रहे हैं। ये लोग कह रहे हैं कि मोदी का खुद का परिवार ही नहीं हैं, इसलिए मैं परिवारवाद के खिलाफ बात करता हूं। मेरे देश की बहनें… यही तो मोदी का परिवार हैं।

मोदी के शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण इसी परिवार के लिए समर्पित है। जब मोदी को कोई कष्ट होता है – तो यही माताएं-बहनें-बेटियां कवच बनकर खड़ी हो जाती हैं। आज देश का हर गरीब, हर किसान, हर नौजवान, हर बहन-बेटी कह रही है… मैं हूं मोदी का परिवार!

ये भी पढ़ें : UP Police Paper Leak Case: STF को बड़ी सफलता, पेपर लीक करने वाले 6 सदस्यों को किया गया गिरफ्तार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here