पश्चिम बंगाल: शेख शाहजहां के भाई की संपत्ति को लगाई आग, संदेशखाली में स्थानीय लोगों का विरोध प्रदर्शन

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "पुलिस ने सालों तक कुछ नहीं किया है। यही कारण है कि हम अपनी जमीन और सम्मान वापस पाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं।" बाद में पुलिस इलाके में दाखिल हुई और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की।

0
224

न्यूज़लिंक हिंदी, कोलकाता। शुक्रवार सुबह पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के संदेशखाली के कुछ हिस्सों में आज एक बार फिर विरोध प्रदर्शन हुआ। बता दे कि स्थानीय लोगों ने इलाके में महिलाओं के यौन शोषण और जमीन हड़पने के आरोपी टीएमसी नेताओं की संपत्तियों में आग लगा दी।

संदेशखाली में लगातार हिंसा जारी है। गुरुवार दोपहर ताजा तनाव उत्पन्न हो गया, जब गुस्साए ग्रामीणों ने फरार तृणमूल कांग्रेस नेता शेख शाहजहां के छोटे भाई शेख सिराजुद्दीन की संपत्ति को जला दिया।

ग्रामीणों ने लगाया आरोप
सिराजुद्दीन की जिस संपत्ति को उत्तेजित ग्रामीणों ने आग लगाई, वह उनके स्वामित्व वाले मछलीपालन फार्म के बीच में एक गोदाम था। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस खेत में गोदाम स्थित था, वह उनकी जमीन पर बनाया गया था और उस पर तृणमूल नेता और उनके रिश्तेदारों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सिराजुद्दीन ने खेत में खारा पानी भरकर उसकी उर्वरता को बर्बाद करने के बाद उस पर कब्जा कर लिया।

एक प्रदर्शनकारी ने कहा, “पुलिस ने सालों तक कुछ नहीं किया है। यही कारण है कि हम अपनी जमीन और सम्मान वापस पाने के लिए सब कुछ कर रहे हैं।” बाद में पुलिस इलाके में दाखिल हुई और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन उस क्षेत्र के संदेशखाली के कुछ हिस्सों में आगजनी के एक दिन बाद हुआ है।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम संदेशखाली के दौरे पर
बता दे कि कई इलाकों में लोग टीएमसी नेताओं के खिलाफ सड़क पर उतर आए। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की टीम संदेशखाली के दौरे पर जाएगी, जहां वह जमीनी हालात का निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही प्रदेश भाजपा की महिला शाखा का एक दल भी संदेशखाली के दौरे पर जाएगा।

ये भी पढ़ें : UP News: अयोध्या जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की पलटी बस, 15 से अधिक लोग घायल, जानें पूरा मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here