न्यूज़लिंक हिंदी। टीएमसी के वरिष्ठ नेता डेरेक ओ ब्रायन ने मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में लोकसभा चुनाव कराए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतांत्रिक संस्थानों को तबाह करने की कोशिश कर रही है। डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। डेरेक ओ ब्रायन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि ‘भाजपा घटिया तरीकों से भारत में संस्थानों जैसे चुनाव आयोग को तबाह कर रही है। क्या भाजपा लोगों को सामना करने से डर रही है और इसी वजह से उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाने के लिए चुनाव आयोग को अपने पार्टी कार्यालय में तब्दील कर लिया है।’
ये भी पढ़े : लोकसभा चुनाव 2024: तमिलनाडु में बीजेपी और पीएमके में हुई बातचीत, सीट-बंटवारे को लेकर किया समझौता
राज्यसभा में टीएमसी के नेता ने कहा कि क्या भाजपा लोगों का सामना करने से इतनी घबरा गई है कि वह निर्वाचन आयोग को “अपनी पार्टी के कार्यालय” में बदल रही है? उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, “भाजपा की गंदी चालें भारत निर्वाचन आयोग (ईआईसी) जैसी संस्थाओं को नष्ट कर रही हैं। क्या भाजपा लोगों का सामना करने से इतनी घबरा गई है कि वह विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ईसीआई को पार्टी के कार्यालय में बदल रही है?”
ये भी पढ़े : Air Pollution Ranking: दुनिया की सबसे प्रदूषित राजधानी बनी दिल्ली, चर्चा में आया बिहार का ये जिला
ओब्रायन ने कहा, “निर्वाचित राज्य सरकारों के अधिकारियों के तबादले! स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए। हम उच्चतम न्यायालय की निगरानी में 2024 का चुनाव चाहते हैं।” ईसीआई ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को हटाने का निर्देश दिया है और इस पद पर विवेक सहाय को नियुक्त करने को कहा है जिन्हें आयोग ने एक बार निलंबित कर दिया था।
टीएमसी ने भाजपा पर संवैधानिक संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप लगाया है। आयोग के फैसले की वजह से सत्तारूढ़ टीएमसी और विपक्षी

