West Bengal upchunav: बंगाल के उपचुनाव में ममता का चला जादू, चारों सीटों पर बनाई अपनी बढ़त

0
202

न्यूज़लिंक हिंदी। पश्चिम बंगाल की चार विधानसभा सीट पर रायगंज, रानाघाट दक्षिण, बगदाह और मानिकतला सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना अब शुरू हो गई है।

चारों सीटों पर TMC के उम्मदीवारों ने अपनी बढ़त बनाई हुई है। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में राणाघाट दक्षिण, बगदाह और रायगंज सीट पर जीती थी। जबकि तृणमूल ने 2021 में मानिकतला सीट जीती थी।

लेकिन राज्य के पूर्व मंत्री सदन पांडे का फरवरी 2022 में निधन होने के बाद यह सीट मुख्य रूप से रिक्त हो गयी थी। भाजपा के 2021 में इन तीनों सीटों को जीतने के बावजूद विधायक बाद में तृणमूल में शामिल हो गए थे।

रायगंज से कृष्णा कल्याणी, बगदाह से बिस्वजीत दास और राणाघाट दक्षिण से मुकुट मणि अधिकारी ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपनी-अपनी सीट छोड़ दी थी। जिसके बाद इन सीट पर उपचुनाव होना आवश्यक हो गया था।

बुधवार को हुए उपचुनाव में रायगंज में सबसे अधिक 67.12 फीसदी मतदान हुए हैं। इसके बाद रानाघाट दक्षिण में लगभग 65.37 प्रतिशत, बगदाह में लगभग 65.15 प्रतिशत और मानिकतला में लगभग 51.39 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

टीएमसी ने पांडे की पत्नी सुप्ती को इस सीट से चुनाव मैदान में उतारा है ,जबकि भाजपा ने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे को मानिकतला से टिकट दिया है। टीएमसी की उम्मीदवार सुप्ती सातवां राउंड की गिनती के बाद भी मुख्य रूप से आगे चल रही है। इस सीट पर कुल 20 राउंड में गिनती होनी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here